Palam Murder News: परिवार को खा गया घर का इकलौता चिराग, पालम में बेटे ने परिवार के 4 लोगों की चाकू गोदकर हत्या की

113
Palam Murder News: परिवार को खा गया घर का इकलौता चिराग, पालम में बेटे ने परिवार के 4 लोगों की चाकू गोदकर हत्या की

Palam Murder News: परिवार को खा गया घर का इकलौता चिराग, पालम में बेटे ने परिवार के 4 लोगों की चाकू गोदकर हत्या की

नवीन निश्चल, नई दिल्ली: पालम के राज नगर पार्ट-2 में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। घर के इकलौते लड़के ने अपने मां-बाप, दादी और बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जब लोग पहुंचे तो वह घर में ही था। पुलिस घर में दाखिल हुई तो उसने ग्रिल फांदकर भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। हत्या की वजह नशे के लिए पैसे न देना बताया गया है।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार रात 9 से 10 बजे के बीच आरोपी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसी दौरान ऊपरी मंजिल से चीखने चिल्लाने की आवाजें पड़ोसियों को आ रही थीं। लोगों ने 10:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी थी। डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी. ने बताया कि मौके पर पीसीआर पहुंची तो वहां भीड़ लगी थी। पुलिस घर में दाखिल हुई तो आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। घर के अंदर 4 लोगों की खून से सनी लाशें थीं। इनमें एक आरोपी का पिता दिनेश, मां दर्शन, 75 साल की बुजुर्ग दादी दीवानो देवी और बहन उर्वशी सैनी शामिल हैं। सभी एक फ्लोर पर साथ में रहते थे। इन्हीं के साथ दिनेश का बेटा केशव रहता था, जिस पर इस हत्याकांड का आरोप है। लोगों ने बताया कि वह वह नशे का आदी है। इस वजह से घर में अक्सर झगड़ा होता था।

खौफनाक जुर्म! बेटी के शव के साथ 12 घंटे रहे माता-पिता, देर रात ब्रीफकेस में बंद कर कार से ले गए शव को ठिकाने लगाने
नशे के लिए दादी से मांगे थे पैसे
एक चश्मदीद के अनुसार, केशव ने कुछ दिन पहले दादी से नशे के लिए पैसे मांगे थे। दादी ने मना कर दिया था। उसके बाद से वह गुस्से में रहता था। उसके चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि उनके चाचा के घर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं तो वह घर की तरफ गए। ऊपर पहुंचे, तो घर का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर केशव आया और उसने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। कुलदीप को शक हुआ तो उसने पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर परिवार के चारों सदस्यों को अलग अलग कमरे और बाथरूम में मरा हुआ पाया। घर का नजारा दिल दहला देने वाला था। केशव के चाचा ईश्वर ने बताया कि चारों की हत्या करने के बाद केशव ग्रिल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। सबने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया।

नौकरी छूटी, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, किचकिच से परेशान
पता चला है कि केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था। नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह ज्याद नशा करने लगा। परिवार में इस बात पर झगड़ा होता था। वह गाली गलौज करता था जिससे से परेशान थे। इन हालात से वह भी फ्रस्ट्रेट रहने लगा था। कुछ समय पहले उसका अपनी गर्ल फ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। इससे उसकी मानसिक हालत और बिगड़ गई। वारदात के दौरान घर के सभी सदस्य जागे हुए थे। झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने घर के सभी सदस्यों को एक-एक करके मार दिया था।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News