मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

भारतीय केन्द्र सरकार का जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 के हटाने का फैसला सुर्खियों में बना हुआ है।

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

भारतीय केन्द्र सरकार का जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 के हटाने का फैसला सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, राज्यसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर का सरकार का संकल्प पत्र पेश किया। सरकार के इस निर्णय पर भारत में कई विपक्षी दल नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं मोदी सरकार के इस फैसले ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी है और वे बौखला गए हैं। सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

कैप्टन मिर्जा नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वविटर पर भारत के फैसले पर विरोध जताया और कहा कि भारत से उत्पाद इम्पोर्ट नहीं करना है और उनके सामानों का बहिष्कार करना है।

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

वहीं, एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ''भारत ने धारा 370 को हटा दिया है, जोकि मोदी सरकार का अच्छा फैसला नहीं है। दखते हैं कि आगे क्या होता है।''

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

नवीद नाम के एक यूजर ने लिखा, अब कश्मीर में हर शख्स भारत के खिलाफ उठ खड़ा होगा। यह कश्मीर की आजादी भर की शुरूआत है।

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

आमरा मेहदी नाम की एक यूजर ने लिखा, "जिन्ना साहब माफी, पाकिस्तान के हमारे कथित प्रतिनिधि एक-दूसरे से लड़ाई करने और अपनी संपत्ति बढ़ाने में ही व्यस्त रह गए। आपका कश्मीर चला गया।"

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

एक यूजर ने लिखा, अनुच्छेद 370 हटाना बच्चों का खेल नहीं है। इस फिल्म का अंत निकट है। कश्मीरियों के पास हमेशा आजादी का अधिकार रहेगा।

धारा 370 हटाने पर बौखलाए पाकिस्तानी, कहा- भारत से…

ये भी पढ़ें : 370, 35A के हटने से कश्मीर में होंगे ये बदलाव

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →