Pakistan vs Sri Lanka Live Score, World cup 2023: पाकिस्तान को नहीं मिल रहा मेंडिस का तोड़, समरविक्रमा भी टिके h3>
Pakistan vs Sri Lanka World Cup 2023 Live: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। पाकिस्तान और श्रीलंका टू्र्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से रौंदकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। वहीं, दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंका टीम जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
Pakistan vs Sri Lanka World Cup 2023 LIVE Score
SL 166/2 (23 ओवर)*
03:53 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: पाकिस्तान टीम को कुसल मेंडिस को तोड़ नहीं मिल रहा है। मेंडिस 55 गेंदों में 79 रन बना चुके हैं। सदीरा समरविक्रमा 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टिके हैं। दोनों के बीच 55 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है।
03:28 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका पथुम निसांका के रूप में लगा है। निसांका फिफ्टी जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें शादाब खान ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शफीक को कैच कराया। निसांका ने 61 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। उन्होंने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की।
03:20 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: ओपनर पथुम निसांका ने 58 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके 10वां वनडे और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक है। कुसल मेंडिस ने भी फिफ्टी कंंप्लीट कर ली है। उन्होंने 40 गेंदों में अपना पचासा बनाया।
02:53 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने पहले पावरप्ले में 58 रन जुटाए। मेंडिस और निसांका के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। मेंडिस 23 और निसांका 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:30 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने शुरुआती पांच ओवर में 39 रन जोड़े हैं। मेंडिस ने पांचवें ओवर में शाहीन के खिलाफ चौका और छक्का ठोका। मेंडिस 14 और निसांका 9 के निजी स्कोर पर हैं।
02:10 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने खराब शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें हसन अली ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराया। परेरा ने 4 गेंद खेलीं लेकिन खाता नहीं खोल सके। निसांका 5 और कुलस मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
02:05 PM: Pakistan vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। कुसल परेरा और पथुम निसांका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में चार रिन दिए।
01:45 PM: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका
01:40 PM: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक,मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
01:30 PM: मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
01:22 PM: थोड़ी देर में पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका मैच का टॉस होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे।
12:28 PM- श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार के बाद पटरी पर लौटना चाहेगी। बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान और श्रीलंका एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी है।
12:00 PM – श्रीलंका की टीम अपना पहला मैच हार चुकी और पाकिस्तान ने अपना मैच जीता है। ऐसे में श्रीलंका की टीम पर दोहरा दबाव होगा।
11:20 AM – श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी वर्ल्ड कप में जीत नहीं दर्ज कर पाई है।
पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 156 मैच खेले हैं। पाकिस्तान का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। पाकिस्तान ने 92 वनडे जीते जबकि श्रीलंका को 59 मैचों में जीत नसीब हुई। चार मैचों का नतीजा नहीं निकला। एक मैच टाई हो गया। पाकिस्तान और श्रीलंका का वर्ल्ड कप में 8 मर्तबा आमना-सामना हुआ है, जिसमें एक मैच बेनतीजा रहा। श्रीलंका वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में कभी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाया। पाकिस्तान ने अब तक श्रीलंका को 7 बार शिकस्त दी है।
पाकिस्तान स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
श्रीलंका स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन रजिता, दिमुथ करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीश थीक्षना, लाहिरू कुमारा।