Pakistan: शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री होंगे शामिल, हिना रब्बानी खार समेत ये लेंगे आज शपथ

176
Pakistan: शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री होंगे शामिल, हिना रब्बानी खार समेत ये लेंगे आज शपथ

Pakistan: शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री होंगे शामिल, हिना रब्बानी खार समेत ये लेंगे आज शपथ

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है। उनके मंत्रिमंडल में 34 सदस्य शामिल होंगे। आज यानी मंगलवार को ये सभी शपथ लेंगे। कैबिनेट विभाग की ओर से जारी सूची में 30 केंद्रीय मंत्रियों, चार राज्य मंत्री और तीन प्रधानमंत्री के सलाहकार शामिल हैं। हालांकि कैबिनेट को एक दिन पहले सोमवार को ही शपथ लेना था, लेकिन राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाने से मना कर दिया, जिसके बाद सरकार को इसे स्थगित करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गैरमौजूदगी में सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी (Sadiq Sanjarani) आज कैबिनेट के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक PML-N के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि आज कैबिनेट के सदस्य शपथ लेंगे और PPP अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी अगले विदेश मंत्री बनेंगे, हालांकि खास बात ये है कि कैबिनेट डिवीजन की ओर से जारी लिस्ट में बिलावल का नाम नहीं है।

किस पार्टी के कितने मंत्री
कैबिनेट डिवीजन के मुताबिक सत्ता पक्ष के गठबंधन में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली PML-N के 12 केंद्रीय मंत्री होंगे। दो राज्यमंत्री और दो सलाहकार होंगे। PPP के 9 केंद्रीय मंत्री और दो राज्य मंत्री होंगे। इसी के साथ पीएम के एक सलाहकार भी होंगे। चार मंत्री JUIF, दो MQM-पाकिस्तान और एक-एक JWP, BAP और PML-Q से होंगे।

कौन-कौन बनेगा मंत्री
PML-N से ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, अहसान इकबाल चौधरी, राना सनाउल्लाह खान, सरदार अयाज सादिक, राना तनवीर हुसैन, खुर्रम दस्तगीर खान, मरियम औरंगजेब, ख्वाजा साद रफीकी, मियां जावेद लतीफ, मियां रियाज हुसैन पीरजादा, मुर्तजा जावेद अब्बासी, आजम नजीर तरार केंद्रीय मंत्री बनेंगे। PPP से सैयद खुरशीद अहमद शाह, सैयद नवीद कमर, शेरी रहमान, अब्दुल कादिर पटेल, शाजिया मर्री, सैयद मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन तूरी, एहसान उर रहमान मजारी, आबिद हुसैन भायो केंद्रीय मंत्री की शपथ लेंगे।
Pakistan First Lady: पाकिस्तान की अजब दास्तान, पांच शादियां कर चुके पीएम शहबाज शरीफ, कौन होगा ‘फर्स्ट लेडी’?
MMA से असद महमूद, अब्दुल वासे, मुफ्ती अब्दुल शकूर और मोहम्मद ताल्हा महमूद केंद्रीय मंत्री बनेंगे। MQM-P से सैयद आमिन उल हक, सैयद फैसल अली सब्जवारी केंद्रीय मंत्री बनेंगे। BAP से मोहम्मद इसरार तरीन, JWP से नवाबजादा शाजैन बुगती और PML-Q से चौधरी तारिक बशीर चीमा केंद्रीय मंत्री बनेंगे। राज्यमंत्री की बात करें तो PML-N से आयशा गौस पाशा और अब्दुल रहमान खान कंजू शपथ लेंगे। वहीं PPP से हीना रब्बानी खार और मुस्तफा नवाज खोखर राज्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।



Source link