दीपिका पादुकोण ने कर ली शादी?
फिल्म ‘पद्मावती’ की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके ज्यादातर बयानों पर कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा हो जा रहा है।
फिल्म ‘पद्मावती’ की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके ज्यादातर बयानों पर कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा हो जा रहा है। हाल ही में विवादित फिल्म पद्मावती की स्टार के बचपन की एक तस्वीर इंटरनेट पर छा गई थी जिसमें वह अपने दोस्त आदित्य नारायण के साथ खड़ी हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें दीपिका की उनके दोस्त के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को लोगों ने ट्रोल कर दिया। असल में इस तस्वीर को देख कर कई लोगों को यह लगा कि दीपिका ने शादी कर ली है। असल में दीपिका ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया वह भी कुछ ऐसा ही था। दीपिका ने लिखा- तब. अब और हमेशा के लिए।
इंस्टाग्राम पर दीपिका द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- यह शादी करने का सही वक्त नहीं है दीपिका। पहले तुम्हें पद्मावती विवाद को निपटा लेना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या??? दीपिका ने इस इंसान से शादी कर ली? तो क्या अब वह रणवीर से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं? कई लोगों ने दीपिका की इस तस्वीर से पैदा हुए भ्रम को साफ तौर पर लिखा। एक यूजर ने लिखा- मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं। क्या यह उसका पति है? गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के अलावा संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ में एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Instagram पर देखें →then,now & forever...❤️ @aditya__narayan @divya4488
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Nov 24, 2017 at 7:55am PST
Instagram पर देखें →forever friends...❤️ @aditya__narayan
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Nov 23, 2017 at 11:57pm PST
विषयदीपिका पादुकोण