मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

उमर अबदुल्ला ने कहा, मोदी सरकार 'जान-बूझकर' लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर रही है

लोकसभा चुनाव में ज़्यादा-ज़्यादा वोट देने की प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी की अपील पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में समय पर…

उमर अबदुल्ला ने कहा, मोदी सरकार 'जान-बूझकर' लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर रही है

लोकसभा चुनाव में ज़्यादा-ज़्यादा वोट देने की प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी की अपील पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में समय पर विधानसभा चुनाव ना कराकर केन्द्र सरकार घाटी के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कर रही है।

विज्ञापन
omar abdullah

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेन्द्र मोदी साहब, ये सब देखकर अच्छा लगता है कि आप कुछ मशहूर हस्तियों से लोगों को जागरुक करने की अपील कर रहे हैं जिससे मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो लेकिन, वहीं दूसरी तरफ़ आपकी केन्द्र सरकार जान-बूझकर समय पर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव न कराकर घाटी के लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से महरूम कर रही है।

Politics 5

आपकी जानकारी के लिए - लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई ट्वीट करते हुए देश के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की थी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →