NZ vs UGA: न्यूडीलैंड ने युगांडा को किया तहस-नहस, दर्ज की T20I की सबसे बड़ी जीत; साउदी ने डाला कातिलाना स्पेल

7
NZ vs UGA: न्यूडीलैंड ने युगांडा को किया तहस-नहस, दर्ज की T20I की सबसे बड़ी जीत; साउदी ने डाला कातिलाना स्पेल


NZ vs UGA: न्यूडीलैंड ने युगांडा को किया तहस-नहस, दर्ज की T20I की सबसे बड़ी जीत; साउदी ने डाला कातिलाना स्पेल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा को तहस-नहस कर दिया। न्यूजीलैंड ने शनिवार को युगांडा के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और युगांड को 18.4 ओवर में 40 रन पर ढेर कर दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 5.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से टारगेट चेज कर लिया। डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर नाबाद रहे। रचिन रविंद्र ने नाबाद 1 रन बनाया। फिन एलेन के बल्ले से 9 रन निकले। ग्रुप सी का हिस्सा न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में यह तीन मैचों में पहली जीत है। विलियमसन ब्रिगेड सुपर-8 से बाहर हो चुकी है।

इससे पहले, युगांडा के 9 प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें चार खिलाड़ियों का खाता नहीं खुला। युगांडा की टीम ने पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया। सबसे कम स्कोर 39 रन है, जो युगांडा ने मौजूदा टूर्नामेंट में संयुक्त मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इतने ही रन नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध जोड़े थे। युगांडा के खिलाफ अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में महज चार रन खर्च किए और तीन विकेट चटकाए। साउदी ने पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पेल डाला।

न्यूजीलैंड ने युगांडा को रौंदकर अपना 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। दरअसल, न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने 88 गेंदें शेष रहते युगांडा को धूल चटाई। न्यूजीलैंड का पिछला रिकॉर्ड 74 गेंदों का था, जो उसे टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केन्या के विरुद्ध मिली थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में शेष गेंदों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी विजयी अपने नाम की। इस लिस्ट में इंग्लैंड टॉप पर है, जिसने जारी वर्ल्ड कप में ओमान को 101 गेंद बाकी रहते मात दी। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है। उसने 2014 में नीदरलैंड को 90 गेंद शेष रहते शिकस्त दी थी।

पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप शेष गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

101 – इंग्लैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024

90 – श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, चटगांव, 2014

88 – न्यूजीलैंड बनाम युगांडा, तारूबा, 2024

86 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, नॉर्थ साउंड, 2024

82 – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2021

पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम टीम स्कोर

39 – युगांडा बनाम वेस्टइंडीज, गुयाना, 2024

39 – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014

40 – युगांडा बनाम न्यूजीलैंड, तारोबा, 2024

44 – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021

47 – ओमान बनाम इंग्लैंड, नॉर्थ साउंड, 2024



Source link