Nitish cabinet expansion: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी बनेंगी मंत्री, नीतीश कैबिनेट में दिख सकते हैं आनंद मोहन के बेटे!

19
Nitish cabinet expansion: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी बनेंगी मंत्री, नीतीश कैबिनेट में दिख सकते हैं आनंद मोहन के बेटे!

Nitish cabinet expansion: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी बनेंगी मंत्री, नीतीश कैबिनेट में दिख सकते हैं आनंद मोहन के बेटे!


Nitish cabinet expansion: बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मंत्री बन सकती हैं। अनंत सिंह के करीबी कार्तिकेय सिंह के मंत्रिमंडल से हटने के बाद तय माना जा रहा है कि नीलम देवी मंत्री बनेंगी। इससे पहले अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह आरजेडी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

 

पटना: राजनीतिक गलियारों में जिस तरह से चर्चा है उस मुताबिक अब कोई शक नहीं रहा कि बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मंत्री पद संभालने जा रहीं है। इनके मंत्री बनने के साथ ही बाहुबली की पत्नी की ओर से मंत्री पद संभालने की कड़ी में एक और नाम जुड़ जाएगा। इसके पहले भी कई बाहुबलियों ने अपनी विरासत पत्नी को कुर्सी सौंप कर बचाई है। बाहुबलियों की राजनीतिक विरासत बचाने का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। बिहार में संगीन अपराधों के लिए सजा पाए बाहुबली भले ही चुनावी मैदान में खुद न उतर पा रहे हैं, लेकिन अपने राजनीतिक वजूद को बचाए रखने के लिए पत्नियों को चुनावी दौड़ में शामिल करने से पीछे नहीं हटे। इनमें से कुछ जीत कर विधायक बने और कुछ तो मंत्रिपरिषद भी पा गए। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कई दंबग और बाहुबली नेता की पत्नी ने खम ठोका। किसी की नैया पार की और कुछ बीच भंवर में ही डूब गये।

इस कड़ी में जुड़ जाएंगी नीलम देवी

मंत्रिपरिषद के विस्तार की चर्चा के साथ ही नए मंत्रियों की चर्चा में एक नाम अनंत सिंह की पत्नी मोकामा की विधायक नीलम देवी का नाम भी आ रहा है। ऐसे भी कार्तिकेय सिंह और सुधाकर सिंह की ओर से मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दो नए मंत्री की शामिल करना भी है। कार्तिकेय सिंह अनंत सिंह के दाहिने हाथ थे उनके बदले नीलम देवी का नाम आगे किया गया है। इनके मंत्री बनने से भूमिहार कोटा और महिला कोटा दोनों ही पूरा हो जाएगा। कार्तिकेय सिंह पर मामला अभी चल भी रहा है।

चेतन आनंद भी बन सकते हैं मंत्री

आरजेडी में सुधाकर सिंह के इस्तीफा के बाद खाली एक मंत्री का पद दबंग नेता आनंद मोहन के बेटा चेतन आनंद को भी मिल सकता है। इससे राजपूत कोटा तो पूरा हो जाएगा साथ ही लवली आनंद और आनंद मोहन के समर्थकों का साथ भी आरजेडी को मिलेगा।

इतिहास काफी पुराना है

बाहुबलियों की पत्नी को मंत्री बनने में लगभग सक्रिय दल शामिल हैं। अपने को पाक साफ बताने वाली बीजेपी के भी हाथ इस फलसफे पर रंगे हैं। यह वह समय था जब मंत्री बृजबिहारी सिंह की हत्या हुई थी तो सहानुभूति की लहर पर सवार रमा देवी को राजनीति में लाया गया। रमा देवी सांसद भी बनीं और बाद में बीजेपी ने उन्हें मंत्री भी बनाया।
बिहार की राजनीति के सबसे धुरंधर खिलाड़ी अपनी ही राजनीति से घिरे, आखिर ये प्लान किसका है?

लेसी सिंह बनी मंत्री

जनता दल यू भी इस मामले में पीछे नहीं है। उत्तर बिहार के दबंग बूटन सिंह जिन पर काफी मुकदमे चल रहे थे उन्होंने अपनी राजनीति को अपनी पत्नी लेसी सिंह को मंत्री बनाया। लेसी सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री पद देकर उनकी राजनीति को काफी मजबूती भी किया।
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा बनेंगे उपमुख्यमंत्री, राजद से नीलम या कार्तिकेय को मंत्री पद! जानिए… कांग्रेस से किसकी लगेगी लॉटरी

बीमा भारती भी मंत्री बनी

जेडीयू की बीमा भारती को भी नीतीश कुमार का साथ मिला। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का मंडल जाति पर विशेष प्रभाव था। उनकी दबंगता को देखकर नीतीश कुमार ने उनकी पत्नी बीमा भारती को मंत्री पद से सुशोभित भी किया।

क्या कहते हैं बीजेपी नेता

बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल कहते हैं कि।नीतीश कुमार जिस दल के साथ गए हैं उसी के सुर में सुर मिलाने लगे हैं। अब उन्हें जनता पर नहीं बाहुबलियों पर ज्यादा भरोसा ही गया है। विकास के ठप्प पड़ जाने के बाद ये बाहुबलियों के साथ हो गए हैं। नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड देंखे। समता पार्टी बनाई थी तो कई बाहुबली को अपने दल समता में लाए थे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News