NEWS4SOCIAL’समाधान’ असर: 48 घंटे में ठीक हुई सीवर समस्या: साफ पानी मिलने लगा, ओम थानवी बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ – Rajasthan News h3>
जयपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर। 42 डिग्री की तेज गर्मी में शहर के कई वार्डों में लोग सीवरयुक्त पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। बदहाल सफाई व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कहीं योजनबद्ध तरीके से बसाई गई सरकारी कॉलोनी में रोड के बीचों–बीच एक–एक फुट ऊंचे सीवर चैम्बर वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बने हुए हैं।
NEWS4SOCIALएप के ‘समाधान’ सेगमेंट में पूरे शहर से हमें आमजन की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ढेरों शिकायतें लगातार मिल रही हैं। हालांकि कुछ वार्ड में जिम्मेदार अधिकारी और विभाग सहयोग करते हुए निरंतर समस्याओं के समाधान भी करवा रहे हैं। आज ऐसी ही कुछ समस्याओं और उनके समाधान पर एक नजर…
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
1 महीने से आ रहा सीवरेज मिला पेयजल
Advertising
जयपुर शहर की सालों पुरानी सीवरलाइन की लीकेज आम लोगों की सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है। ऐसी ही एक पोस्ट हमें झोटवाड़ा के निर्मल विहार निवासी रेवत सिंह ने की है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि शारदा विद्या मंदिर के पास उनकी कॉलोनी में एक महीने से पीने के पानी में सीवरेज का गंदा बदबूदार पानी मिक्स होकर आ रहा है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कॉलोनी वासियों को तेज गर्मी में पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
सालों पुरानी सीवरलाइन की लीकेज से बढ़ रही परेशानी।
संपर्क पोर्टल पर शिकायत, तो भी सुनवाई नहीं
सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संपर्क पोर्टल की सुविधा दी है। लेकिन अफसर–कर्मचारी यहां भी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे। इसी की बानगी देखने को मिली परकोटा के भिंडों का रास्ता स्थित दर्जियों का चौराहा इलाके में। शिकायतकर्ता मोहम्मद मुबारिक कुरैशी ने NEWS4SOCIALएप पर पोस्ट कर बताया कि निगम कर्मचारी यहां कई दिनों से सफाई नहीं कर रहे। निगम के साथ ही सरकार के संपर्क पोर्टल पर भी कई दफा शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका है। कचरे के ढेर से पूरा इलाका बदहाल है।
दर्जियों का चौराहा इलाके में कचरे के ढेर से पूरा इलाका बदहाल है।
सड़क के बीच एक फुट ऊंचे चैम्बर बने खतरा
सरकार ने नए जयपुर के रूप में विद्याधर नगर को योजनाबद्ध तरीके से बसाया था लेकिन यहां भी अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सी–ब्लॉक ओल्ड विद्याधर नगर का है। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद हुसैन ने अपनी पोस्ट में बताया– 15 नंबर बस स्टैंड के सामने वाली गली में मुख्य सड़क सालभर पहले बनी है। लेकिन ठेकेदार ने सड़क के बीच बने सीवर चैम्बर करीब एक फुट ऊंचे बना दिए हैं। इससे यहां कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बच्चे–बुजुर्ग भी आए दिन चोटिल होते हैं।
सड़क के बीच करीब एक फुट ऊंचे सीवर चैम्बर बने हादसे का कारण।
स्पीड ब्रेकर नहीं बने, आए दिन हो रहे एक्सीडेंट
निर्माण नगर निवासी प्रदीप श्रीमाली ने हमें पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र ब्रिजलालपुरा, गौतम मार्ग चौराहे पर लंबे समय से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही है। मुख्य सड़क और चौराहा होने के कारण यहां तेज गति से वाहन गुजरते हैं। प्रदीप बताते हैं कि यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में दो–चार वाहन चालक घायल हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब से सड़क रिपेयर हुई है ये चौराहा एक्सीडेंट पॉइंट बन गया है। संबंधित विभाग से ब्रेकर बनाने की कई बार कह चुके हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण हो रही दुर्घटनाएं।
हालांकि कुछ विभाग और अधिकारी–कर्मचारी लगातार पब्लिक की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। उनके प्रयास से लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। एक नजर ऐसे ही कुछ समाधानों पर भी..
48 घंटे में हुआ सीवर समस्या का निदान जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के दादा गुरुदेव नगर की आरती ने 21 मई को सीवर लाइन चोक होने की समस्या पोस्ट की थी। पोस्ट में लिखा था कि उनकी गली दादा बाड़ी रोड पर मुख्य सीवर लाइन चोक होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इससे पानी वापस घरों में आ रहा है और फर्श टूट रहे हैं।
NEWS4SOCIALएप पर शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए इसका समाधान करवा दिया है। आरती ने खुद बताया कि समस्या का समाधान हो गया है।
NEWS4SOCIALएप पर शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए चोक सीवर का समाधान करवा दिया है।
कृष्णा कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस
झोटवाड़ा की कृष्णा कॉलोनी से खुशवंत शर्मा ने पोस्ट किया था कि उनके घर के बाहर लगातार कचरा जमा रहता है। आसपास के लोग भी वहीं कचरा डाल जाते थे, जिससे क्षेत्र में बदबू फैल रही थी और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर सफाई करवाकर जमा कचरा हटवाया। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों को गंदगी और बदबू से राहत मिली।
शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर सफाई करवाकर जमा कचरा हटवाया।
ओम थानवी बने आज ‘पब्लिक के स्टार’
झोटवाड़ा की कृष्णा कॉलोनी में लंबे समय से घरों के बाहर कचरा जमा होने से स्थानीय लोग परेशान थे। क्षेत्र के खुशवंत शर्मा ने पोस्ट कर बताया था कि आसपास रहने वाले लोग खाली जगह पर कचरा डाल जाते हैं, जिससे बदबू और गंदगी लगातार बढ़ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम हेल्थ सेक्शन की ओर से कार्रवाई की गई और क्षेत्र में सफाई करवाकर जमा कचरा हटाया गया। समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिली।
आज ओम थानवी चुने गए ‘पब्लिक के स्टार’।
आमजन की आवाज बना ‘NEWS4SOCIALसमाधान’
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ऐसे करें अपनी दैनिक NEWS4SOCIALएप से प्रॉब्लम पोस्ट
आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।
इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
NEWS4SOCIALएप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
1.जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान का असर:शिकायत के बाद नगर निगम ने उठाया कचरे का ढेर, मनोज भीवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’
2.जयपुर में खुले गड्ढों से हादसे का डर:टूटी सड़कें, सीवर और ट्रैफिक जाम, NEWS4SOCIALमें समस्या पोस्ट करने पर कई वार्डों में समाधान
3.जयपुर में स्ट्रीटलाइट बंद होने से चोरियों का डर:कचरा नहीं उठने और जलभराव से लोग परेशान; NEWS4SOCIALकी पोस्ट से हुआ समस्याओं का समाधान
4.जयपुर में मानसून से पहले ही बिगड़े शहर के हालात:कहीं जाम, सीवर चोक कहीं खस्ताहाल सड़कें, NEWS4SOCIALएप पर शिकायत के बाद कई इलाकों में हुआ समाधान
5.जयपुर में सीवर और कचरे से मिली राहत:कहीं टूटी सड़कें और जलभराव अब भी बड़ी आफत; नंदकिशोर डंडोरिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
6.जयपुर में अधूरे कार्य बने लोगों की परेशानी का कारण:टूटी सड़कें, खुले गड्ढे और अधूरे पड़े काम से बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बाद कई जगह राहत
7.जयपुर में टूटी सड़कें, सीवर लीकेज और जलभराव से परेशानी:सफाई व्यवस्था बदहाल, समस्याओं से घिरे शहर में कुछ जगह मिला समाधान
8.जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान का असर:समस्याओं पर जागे विभाग; कहीं नाले की सफाई शुरू तो कहीं गंदे पानी से मिली राहत
9.बढ़ा पेयजल संकट, टूटी सड़कों से हादसों का डर:शिकायतों के बाद कुछ जगहों पर कार्रवाई, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’
10.NEWS4SOCIALसमाधान का असर:जयपुर में कई समस्याओं का हुआ निस्तारण, दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News