बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 350 से ज़्यादा मौतें: भारत ने भेजी मदद, चीन ने दी नई झील टूटने की चेतावनी

नेपाल इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिससे पूरे देश में भारी तबाही हुई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने विभिन्न जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए हैं। इस मुश्किल घड़ी में…

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 350 से ज़्यादा मौतें: भारत ने भेजी मदद, चीन ने दी नई झील टूटने की चेतावनी
(फोटो: IANS)

नेपाल इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिससे पूरे देश में भारी तबाही हुई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने विभिन्न जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए तुरंत मदद भेजी है। इस बीच, चीन ने एक और बैरियर झील के टूटने का खतरा जताते हुए स्थिति के और बिगड़ने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "नेपाल में आई बाढ़ में हताहत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत के 140 करोड़ लोग इस संकट की घड़ी में नेपाल के साथ खड़े हैं।"

भारत की ओर से तत्काल सहायता

राम माधव ने भारत की ओर से भेजी गई त्वरित मदद का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट के ठीक बाद राहत सामग्री लेकर एक भारतीय विमान नेपाल पहुंचा था और अगले दिन एक और विमान भेजा गया। उन्होंने कहा, "हम आपके साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि जिस गति से बचाव कार्य चल रहा है उसके फलस्वरूप नेपाल बहुत जल्द इस विषम परिस्थिति से बाहर निकल जाएगा। आप याद रखिएगा कि हर मुश्किल समय में भारत आपके साथ खड़ा रहेगा।" उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को सरकारों से परे 'पीपुल टू पीपुल' का रिश्ता बताया।

कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्री बचाए गए

बढ़ते मौत के आंकड़ों के बीच गुरुवार को एक राहत की खबर भी आई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। मंत्रालय ने इन सभी के नाम भी जारी किए हैं।

चीन ने जताई नई आपदा की आशंका

इसी बीच, चीन ने एक और संभावित खतरे को लेकर आगाह किया है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक बड़ी बैरियर झील बन गई है, जो पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से चीनी सेंट्रल टेलीविजन ने बताया कि गुरुवार सुबह तक झील में लगभग 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी था। अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख क्यूबिक मीटर और पानी आने की उम्मीद है, जिससे इसके टूटने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। चीनी अधिकारी इस पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →