NEET पेपर लीक के गुनाहगारों को कोर्ट का झटका, टली सुनवाई, नहीं मिली जमानत; जानें अगली तारीख

7
NEET पेपर लीक के गुनाहगारों को कोर्ट का झटका, टली सुनवाई, नहीं मिली जमानत; जानें अगली तारीख

NEET पेपर लीक के गुनाहगारों को कोर्ट का झटका, टली सुनवाई, नहीं मिली जमानत; जानें अगली तारीख

ऐप पर पढ़ें

NEET-UG  एक्जाम 2024 के पेपर लीक कांड में गिरफ्तार आरोपियों को पटना कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को गिरफ्तार 13 आरोपियों में से चार की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी जिसे कोर्ट ने टाल दिया अगली सुनवाई 25 जून को होगी। इस मामले में कोर्ट ने डायरी की मांग कर दी है।  इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग के जिस गेस्ट हाउस में आरोपी सिकंदर यादवेंदु और अनुराग ठहरे थे, उसके रजिस्टर की भी मांग की गई है। इस मामले में गिरफ्तार सभी  आरोपी पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। 

शुक्रवार को एडीजे-5 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में जमानत को लेकर मामले की सुनवाई होने वाली थी। पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता उदय शंकर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बेऊर जेल में बंद सिकंदर कुमार यादवेंदु, नीतीश कुमार, अनुराग कुमार और आयुष कुमार की ओर से जमानत की याचिका दायर की गयी थी।  इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई थी। एडीजे-5 राजेंद्र कुमार सिन्हा  की अदालत में जमानत के लिए सुनवाई होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया। आरोपियों को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली बल्कि सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख तय कर दी गई है।  शुक्रवार को अभियुक्तों को लेकर आई शास्त्री नगर थाना पुलिस डायरी लेकर नहीं आई थी। सभी आरोपियों को शास्त्री नगर थाने की पुलिस नहीं गिरफ्तार किया है।  कोर्ट ने पुलिस को डायरी सबमिट करने का आदेश दिया।  

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड तेजस्वी यादव के सहायक ने बुक कराया था रूम, बिहार डिप्टी सीएम का दावा

NEET परीक्षा मामले के गिरफ्तार सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था। वह  समस्तीपुर का रहने वाला है। सिकंदर यादव सॉल्वर गैंग से जुड़ा है। जांच में पता चला कि उसने अपने साले के बेटे अनुराग के लिए पेपर हासिल किया और 40 लाख में अभ्यर्थियों के परिजनों से सौदा किया था जबकि गैंग को 32 लाख देने की बात हुई थी।  अनुराग को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने ने स्वीकार किया है  कि 5 मई को परीक्षा थी और पेपर चार मई को ही लीक हो गया था। अनुराग ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि जो प्रश्न दिए गए थे, सेम टू सेम सवाल परीक्षा में पूछे गए थे।

default -लालू परिवार कई मामलों में आरोपित, NEET पेपर लीक में भी…; विजय सिन्हा के बाद श्रवण कुमार तेजस्वी पर हमलावर

सिकंदर यादवेंदु अनुराग का रिश्ते में फूफा लगता है। उसने पेपर का उत्तर रटवाने के लिए  अनुराग को NHAI के गेस्ट हाउस ठहराया गया था। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार ने रूम बुक कराया था। एनडीए के नेता तेजस्वी यादव को नीट परीक्षा पेपर लीक से कनेक्ट करके गंभीर आरोप लगा  रहे हैं। बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News