NEET एग्जाम से एक दिन पहले स्टूडेंट का सुसाइड: पटना में फंदे से लटका मिला, साथ रह रही बहन लाइब्रेरी गई थी; चाचा बोले-डिप्रेशन में था – Patna News h3>
पटना में NEET एग्जाम से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार देर रात एक स्टूडेंट्स ने खुदकुशी कर ली। शनिवार को 20 साल के विवेक मंडल का शव पुलिस ने फंदे से उतारा।
.
विवेक मंडल अपनी बहन के साथ गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा रोड नंबर 3 में सविता कुंज लॉज में किराए पर रहता था। छात्र मूल रूप से मधुबनी के भोलापुर गांव का रहने वाला था।
विवेक राजकुमार मंडल का इकलौता बेटा था। उसकी 3 बहनें हैं। मृतक के चाचा अरुण कुमार ने बताया- ‘विवेक पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। कल पटना में ही उसके एग्जाम का सेंटर था। विवेक परीक्षा को लेकर प्रेशर में था। इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं है।’
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी बहन
विवेक मंडल की बहन भी उसके साथ पटना में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी। भाई के सुसाइड करने से वो सदमे में है। रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बहन लाइब्रेरी गई थी। रात को लौटी थी तो देखा भाई पंखे से फंदा बनाकर लटका हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और परिवार को सूचना दी। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेज दिया।
बेड पर पड़ा NEET स्टूडेंट विवेक मंडल का शव।
आसपास के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार ने बताया- ‘भाई बहन किराए के मकान में रहते थे। बहन लाइब्रेरी गई थी, तभी भाई ने खुदकुशी कर ली। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिवार का कहना है कि परीक्षा को लेकर डिप्रेशन में था।’
विवेक मंडल की खुदकुशी के बाद बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
कल दोपहर 2 बजे से होगी NEET UG परीक्षा
कल 4 मई, रविवार को NEET UG 2025 का एग्जाम होना है। बुधवार 30 अप्रैल को इसके एडमिट कार्ड जारी हुए हैं और करीब 23 लाख कैंडिडेट्स इस साल यह एग्जाम देने वाले हैं। एडमिट कार्ड के साथ NTA ने एग्जाम को लेकर कई गाइडलाइंस भी जारी की हैं।
—————–
छात्रों के सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए
एक हफ्ते में कोटा में दूसरे बिहारी स्टूडेंट का सुसाइड:कटिहार के छात्र ने लगाई फांसी, पिता बोले- बिना पोस्टमॉर्टम के लाना बेटे की बॉडी
कटिहार के एक स्टूडेंट ने राजस्थान के कोटा में 28 अप्रैल की रात आत्महत्या कर ली। छात्र का शव जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में स्थित एक PG के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक का नाम तमीम इकबाल (16) है, जो 20 दिन पहले ही कोटा में NEET की तैयारी करने गया था। मई के पहले वीक में उसका एग्जाम था। एक हफ्ते के अंदर बिहार के स्टूडेंट का कोटा में सुसाइड का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 22 अप्रैल को NEET की तैयारी कर रहे छपरा के छात्र ने खुदकुशी की थी। पूरी खबर पढ़िए