नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) में असिस्टेंट एडिटर समेत 12 पदों पर निकलीं भर्तियाँ, 80,000 रु तक मिलेगी सैलरी
अगर आप प्रकाशन और संपादन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इंडिया में एक शानदार मौका है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, NBT ने मैनपावर एजेंसी के जरिए विभिन्न पदों पर अनुबं
अगर आप प्रकाशन और संपादन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इंडिया में एक शानदार मौका है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, NBT ने मैनपावर एजेंसी के जरिए विभिन्न पदों पर अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती शुरुआत में तीन महीने के लिए होगी, जिसे बाद में संस्थान की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।
इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन निर्धारित पते पर समय सीमा के भीतर भेज दें।
कौन से पद हैं और कितनी सैलरी?
NBT ने कुल 12 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी) के 4 पद और संपादकीय सहायक (विभिन्न भाषाएँ) के 8 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 45,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।
पदों का विवरण:
- असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी): 3 पद
- असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी) - कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स: 1 पद
- संपादकीय सहायक (अंग्रेजी): 2 पद
- संपादकीय सहायक (अंग्रेजी) - कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स: 1 पद
- संपादकीय सहायक (हिंदी): 1 पद
- संपादकीय सहायक (पंजाबी): 1 पद
- संपादकीय सहायक (बांग्ला): 1 पद
- संपादकीय सहायक (मराठी, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया, गुजराती, मलयालम): 1 पद
- संपादकीय सहायक (बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथिली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली): 1 पद
पात्रता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री या अंग्रेजी में एमए/एमफिल कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पद के अनुसार आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। सबसे पहले NBT इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती की अधिसूचना (notification) देखें। वहां से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर उसके साथ अपने सभी संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें। भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'उप निदेशक (ए एंड ई), नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, नेहरू भवन, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली - 110070' पते पर अंतिम तिथि से पहले डाक द्वारा भेज दें।
इनपुट: IANS



