Mumbai’s Mega Plans: आमची मुंबई को न्यूयॉर्क बनाने में देर नहीं, देख लीजिए ये सात मेगाप्लान h3>
मुंबई इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी शहरों में शामिल होने को आतुर है। शहर में इस समय कई मेगा प्रोजेक्ट्स बनाए जा रहे हैं। इनमें कोस्टल रोड, ट्रांस हार्बर लिंक, मुंबई मेट्रो, बुलेट ट्रेन और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। ये प्रोजेक्ट्स मुंबई को इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में दुनिया के अगली जमात के शहरों में शामिल कर देंगे। एक नजर इन प्रोजेक्ट्स की प्रगति, कॉस्ट और शुरू होने की संभावित तारीख पर…
कोस्टल रोड
मुंबई में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बीएमसी 29.2 किमी लंबी कोस्टल रोड बना रहा है। इस प्रोजेक्ट के नवंबर 2023 में शुरू होने की संभावना थी लेकिन अब इसके एक साल बाद यानी मई 2024 में शुरू होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट की लागत 12,000 करोड़ रुपये है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक इस रोड का 74.31 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसमें साइकिल ट्रैक, जॉगिंग एरिया, ओपन ऑडिटोरियम, बटरफ्लाई गार्डन और दूसरी कई तरह की सुविधाओं होंगी।
ट्रांस हार्बर लिंक
एमएमआरडीए इस छह लेन की सड़क का निर्माण करा रहा है। 21.8 किमी लंबी यह रोड मुंबई को नवी मुंबई कनेक्ट करेगी। इसके दिसंबर 2023 में खुलने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 17,843 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसका प्रस्ताव चार दशक पहले आया था लेकिन कई कारणों से यह शुरू नहीं हो पाया। इसे गेमचेंजर माना जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा और दुनिया का 12वां सबसे बड़ा सी-ब्रिज होगा। इसका करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
मुंबई मेट्रो
मुंबई में मेट्रो का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। शहर में मेट्रो की कुल 14 लाइनें बनाई जा रही हैं। इनमें से लाइन 1, 2ए और सात चालू हो चुकी हैं। मेट्रो 3 लाइन के जनवरी 2024 में खुलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह देश की सबसे बड़ी मेट्रो में से एक होगी। जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन की लाइन 2ए और लाइन 7 का उद्घाटन किया था।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन
देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई और अहमदाबाद के बीच विकसित की जा रही है। यह प्रोजेक्ट नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन बना रहा है। इसका पहला फेज 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना की कुल लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। गुजरात में इसके लिए 98.91 फीसदी और महाराष्ट्र में 99.75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। गुजरात में इस पर तेजी से काम चल रहा है।
गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड
इसका निर्माण बीएमसी कर रही है। छह लेन की 12 किमी लंबी यह सड़क शहर के पश्चिमी हिस्से को पूर्व हिस्से से जोड़ेगी। इसके दिसंबर 2026 में खुलने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट पर 6,225 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जा रहा है। इसके पूरी तरह तैयार होने का बाद गोरेगांव से मुलुंड के बीच यात्रा के समय में 20 मिनट की कमी आएगी।
ऐरोली-कटाई टनल
ऐरोली-कटाई टनल और ऐरोली-कल्याण-शिल कॉरिडोर का निर्माण एमएमआरडीए करवा रही है। टनल रोड 17 किमी लंबी और कॉरिडोर 33.8 किमी लंबा है। इसका 88 परसेंट काम जनवरी 2021 तक पूरा हो चुका था। इस प्रोजेक्ट पर करीब 945 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में बनाया जा रहा है। इस रोड के बनने से डोंबीवली ईस्ट, कल्याण-शिल रोड और नवी मुंबई के लोगों को फायदा होगा।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विकास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और सिटी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा किया जा रहा है। इसका पहला चरण 2024 में शुरू हो सकता है। यह पूरा प्रोजेक्ट 2031 में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट पर 16,7000 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इससे मुंबई के एयरपोर्ट पर भी दवाब कम होगा।
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News