फिल्म: मुंबई सागा
स्टार रेटिंग: 3.5
कलाकार: जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, अमोल गुप्ते, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर
निर्देशक: संजय गुप्ता
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga) रिलीज हो गई है. साल 2019 के बाद जॉन अब्राहम और इमरान (John Abraham Emraan Hashmi) एक बार फिर पर्दे पर दिखे हैं. फिल्म की बात करें तो जॉन अर्मत्य राव बन कर इस मूवी में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. वहीं, इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स के अनुसार, यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में बालासाहेब ठाकरे से प्रेरित एक किरदार है, भाऊ (महेश मांजरेकर), जो अपनी सभा में कहते हैं- ‘मुंबा देवी का शहर है ये, हमारी आई है. तो आज से शहर का नाम होगा मुंबई’ और यहीं से शुरु होती है मुंबई सागा (Mumbai Saga).
फिल्म की कहानी
बॉम्बे पर गैंगस्टर गायतोंडे का राज था. उसके आदमी आम दुकानदारों से आए दिन मनचाहा हफ्ता वसूली करते थे. एक दिन एक 12 साल के लड़के अर्जुन (प्रतीक बब्बर) ने उनके जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसी वक्त गायतोंडे के आदमियों ने उसे मार मारकर अधमरा कर दिया. अर्जुन के बड़े भाई अर्मत्य राव (जॉन अब्राहम) को इस घटना के बारे में जैसे ही बताया गया. वह बदले की आग में ऐसा धधका कि बिना सोचे समझे उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया. अपने सबसे बड़े दुश्मन गायतोंडे को खत्म करना ही उसका लक्ष्य बन जाता है. इसमें उसे सहारा मिलता है मुरली शंकर (सुनील शेट्टी), ड्रग डीलर नारी खान (गुलशन ग्रोवर) और भाऊ (महेश मांजरेकर) का, जो कि एक नेता है (बालासाहेब ठाकरे से प्रेरित किरदार). अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जल्द ही अर्मत्य बॉम्बे का एक नया गैंगस्टर बनकर उभरता है. दादर से बायकुला तक उसका राज चलता है. लेकिन इस बीच एंट्री होती है एनाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेकटर विजय सवांरकर (इमरान हाशमी) की, जो अर्मत्य के राज को खत्म करने की कसम खा लेता है. ऐसे में गायतोंडे, अर्मत्य, भाऊ और इंस्पेकटर विजय सवांरकर के बीच क्या लिंक बनता है, कौन बचता है और किसका राज खत्म होता है. इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी.
फिल्म की रेटिंग
फिल्म को मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो वो काफी अच्छा है. जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके मुंबई सागा को 3.5 स्टार दिए हैं. तरण आदर्श ने लिखा है, ‘मुंबई सागा एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसमें जबरदस्त डायलॉग्स हैं. जॉन अब्राहम ने कमाल का काम किया है और इमराम हाशमी ने धांसू परफॉर्मेंस दी है. महेश मांजरेकर और अमोल गुप्ते ने भी अच्छा काम किया है. यह एक मास एंटरटेनर है.’
#OneWordReview…#MumbaiSaga: POWER-PACKED.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
Action-packed entertainer with powerful dialogue… #JohnAbraham terrific, #EmraanHashmi impactful, #MaheshManjrekar, #AmolGupte superb… First hour razor-sharp, second half good… Mass entertainer! #MumbaiSagaReview pic.twitter.com/Row93qxFQj— taran adarsh (@taran_adarsh) March 18, 2021
जॉन और इमरान की आने वाली फिल्में
जॉन अब्राहम (John Abraham) जल्द ही ‘एक विलेन 2’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में जॉन के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) भी हैं. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बात करें तो हाल ही में इनकी फिल्म ‘चेहरे’ का ट्रेलर सामने आया है. इस फिल्म में इमरान अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, साथ ही इमरान हाशमी ‘टाइगर 3’ में विलेन का किरदार भी निभाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar बने वीडियोग्राफर, जारी किया ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का अपना वर्जन
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

