मैदान के बाहर धोनी का ये अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा

343
टीम के बाहर धोनी का ये अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा

टीम इंडिया के के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा कुछ ना कुछ नया और अलग करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर धोनी के दांव-पेंचों को समझना विरोधी टीम के लिए बेहद मुश्किल होता है। एमएस धोनी इस बार मैदान से बाहर भी कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं।

बैट और अपने ग्लब्स से आपने धोनी कई बार कमाल करते देखा होगा लेकिन डांस करते आपमें से शायद ही किसी ने उन्हें देखा होगा।  अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक ताजा वीडियो जारी हुआ है जिसमें माही डांस करते हुए दिख रहे हैं और उनके इस डांस पर उनकी पत्नी साक्षी खूब हंस रही हैं।

इस वीडियो में धोनी बॉलीवुड की फिल्म देसी ब्वॉयज के गाने पर डांस स्टेप्स कर रहे हैं। यह वीडियो कब शूट किया गया है उसका तो खुलासा नहीं किय़ा गया है लेकिन यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें जॉन अब्राहम के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे।

हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज में अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते धोनी विरोधियों के निशाने पर आ गए है जिसके बाद खुद कप्तान कोहली ने उनका बचाव किया है।

ऐसे में धोनी के संन्य़ास को लेकर अटकलें भी लगाई जा रहीं हैं। लेकिन आप इन खबरों के बीच इस वीडिया को देखकर धोनी की डांसिंग स्किल्स का लुत्फ उठा सकते हैं।