MP weather: एमपी में सूर्य ने दिखाए तेवर, दिन में तपने लगे कई जगह, पांच जिलों में 34 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

9
MP weather: एमपी में सूर्य ने दिखाए तेवर, दिन में तपने लगे कई जगह, पांच जिलों में 34 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

MP weather: एमपी में सूर्य ने दिखाए तेवर, दिन में तपने लगे कई जगह, पांच जिलों में 34 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान


MP Weather Forecast Today: एमपी में अचानक से मौसम के तेवर बदल गए हैं। दिन में गर्मी पड़ने लगी है। एमपी में 40 से अधिक जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार है।

 

सांकेतिक तस्वीर
भोपाल: मध्य प्रदेश (MP Weather News) का मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। कल तक जहां 15 से अधिक स्थानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था, उसके उलट शुक्रवार को प्रदेश की 40 से भी अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। जहां गुरुवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को बढ़कर यह 7.6 डिग्री तक पहुंच गया। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रीवा और मलाजखंड में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के 5 जिलों में तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

40 से अधिक जिलों में चढ़ा पारा

मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 40 से अधिक जिलों का तापमान जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। इन सभी जिलों में 1 दिन पहले ही तापमान 30 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया था।

मंडला सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे गर्म स्थान मंडला जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। दमोह में 34.5 डिग्री, खरगोन 34 डिग्री, राजगढ़ 33.5 डिग्री और उमरिया में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों का हाल

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आर्थिक राजधानी इंदौर में 31.9 डिग्री, ग्वालियर में 32.3 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में एक दिन पूर्व की तुलना में तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 12.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.8, इंदौर में 15 और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुष्क बना हुआ है मौसम

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। विभाग ने किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
रिपोर्ट : दीपक राय
इसे भी पढ़ें
MP Weather Forecast: एमपी में 18 फरवरी से पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी खरगोन है सबसे गरम

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News