MP Nikay Chunav Result : निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले शिवराज – BJP ने 90% सीटें जीत कर रचा इतिहास, कमलनाथ को जनता ने नकारा h3>
भोपाल : मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव दूसरे चरण के नतीजे बुधवार को घोषित हुए। नतीजों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में इस महीने हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 प्रतिशत सीटें जीत कर इतिहास रचा है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। मध्य प्रदेश में कुल 413 नगरीय निकाय चुनाव के लिए छह जुलाई एवं 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 जुलाई हो हुई थी, जबकि दूसरे चरण की मतगणन आज बुधवार को हुई। इन 413 नगरीय निकायों में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद शामिल हैं।
16 नगर निगम में 9 पर BJP की जीत
मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम में महापौर के लिए चुनाव में बीजेपी ने नौ सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने पांच, आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगरौली की एक सीट और कटनी महापौर का पद एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया। 2015 में हुए चुनाव में ये सभी 16 महापौर की सीटें भाजपा के कब्जे में थी। इन चुनावों के परिणाम आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण के नतीजे भी अभूतपूर्व रहे। भाजपा 90 प्रतिशत तक चुनाव जीता है।’’
शिवराज बोले- कटनी की निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी हमारी कार्यकर्ता है
प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘‘भाजपा ने कुल 16 में से नौ महापौर सीट जीती हैं। इसके अलावा, कटनी महापौर का पद जिस निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी के खाते में गया है, वह हमारी कार्यकर्ता है और जिला महामंत्री हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन सात नगर निगमों में हम हारे हैं, उनमें पांच पर कांग्रेस, एक पर आप एवं एक पर निर्दलीय महापौर जीता है। उनमें भी पार्षदों में भाजपा को जनता का प्यार व आर्शीवाद मिला हैं। उनमें कांग्रेस एवं आप से हमारे ज्यादा पार्षद चुने गये हैं और वहां भी जनता भाजपा के साथ खड़ी है।’’
बीजेपी को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘लेकिन, नगरपालिका और नगर परिषद के परिणामों का विश्लेषण कर देखें तो चमत्कार हुआ है। इतनी शानदान सफलता नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा को पहले कभी नहीं मिली। नगरपालिका और नगर परिषद में भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला है।’’ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम संकल्प व्यक्त करते हैं कि जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। सबके साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम करेंगे और मध्य प्रदेश को और आगे ले जायेंगे।
उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News