MP Heat Weather News : खरगोन में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, जानें एमपी के दूसरे शहरों का क्या है हाल

152
MP Heat Weather News : खरगोन में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, जानें एमपी के दूसरे शहरों का क्या है हाल

MP Heat Weather News : खरगोन में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, जानें एमपी के दूसरे शहरों का क्या है हाल

खरगोन : एमपी (khargone temperature reached 44 degree) में एक दर्जन से अधिक शहर खौल रहे हैं। खरगोन में गर्मी ने शुरुआत में ही रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस (khargone hottest temperature news) पहुंच गया है। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा है। सूरज के तीखे तेवरों से बचने के लिए आमलोग पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं। खरगोन में तापमान अचानक नहीं बढ़ा है। खरगोन में बीते पांच दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब था। मंगलवार को यह 44 डिग्री पहुंच गया था। आने वाले दिनों में अभी कोई राहत की उम्मीद भी नहीं है।


प्रदेश में सर्वाधिक तपन झेल रहे खरगोनवासियों के लिए सुकून भरी खबर नहीं है। शहर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम करीब 6 बजे मौसम विभाग भोपाल की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री खरगोन में दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलना पड़ रही है। दोपहर के समय केवल कामकाजी लोग ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग गमछे, रुमाल और टोपी पहन कर घरों से निकल रहे हैं। कई नागरिक शीतलपेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पानी की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

MP Heat Wave News : गर्मी का सितम, खंडवा में आसमान से बरस रही आग, खौल रहा भोपाल
खरगोन में पिछले पांच दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। सोमवार को अधिकतम 43.5 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 43.2 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम 22 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 43.2 और न्यूनतम 21 डिग्री था। इसके एक दिन पहले गुरुवार को 43 और 21.4 दर्ज किया गया था। सूर्य के लगातार कहर ढाने से खरगोन में दिन और रात दोनों गर्म हो गई है। गर्म हवाएं चलने से लू का खतरा भी बढ़ गया है।

MP Heat Wave News : गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, एमपी के एक दर्जन से अधिक शहरों में आसमान से बरस रही आग
पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर गोविंद गुप्ता का कहना है तापमान बढ़ने से और गर्म हवाएं चलने से लू के प्रकोप की संभावना बढ़ गई है। लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए।

MP Weather Update : लू की चपेट में मध्य प्रदेश, 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी
वहीं, अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। खरगोन के बाद खंडवा में 43.5, राजगढ़ में 43.2 और रतलाम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News