MP Chunav 2023 Candidates Full List : आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में घोषित किए 10 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

5
MP Chunav 2023 Candidates Full List : आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में घोषित किए 10 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

MP Chunav 2023 Candidates Full List : आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में घोषित किए 10 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से जारी हो रहे प्रत्याशियों की सूची में आम आदमी पार्टी (AAP) भी कूद पड़ी है। बीजेपी और बीएसपी के बाद आप ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। आप के प्रत्याशियों की पहली सूची में सज्जन सिंह परमार, डॉ. रविकांत द्विवेदी, संजय दुबे, सुरेंद्र सिंह तोमर, रमेश उपाध्याय, कोमल डामोर, सरिता पांडे, आई एस मोर्य, अनेंद्र गोविंद मिश्रा ‘राजन’ और रामजी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की तो राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। राजनीतिक दल जिस तेजी से उम्मीवारों के नाम की घोषणा कर रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह प्रत्याशियों को तैयारी का पूरा मौका देना चाहती हैं। बीजेपी आमतौपर सबसे पीछे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करती रही है, लेकिन इस बार उसने पहले ही 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व खासा गंभीर नजर आ रहा है। बीजेपी के थिंक टैंक माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद लगातार मध्य प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं। वह मध्य प्रदेश में जनसभा करने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें भी कर रहे हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की थी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और भावी रणनीति पर चर्चा की गई। सीईसी सदस्यों ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले, दोनों राज्यों के नेताओं की ओर से जमीनी रिपोर्ट साझा की गई।

पार्टी उन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां उसे एक मजबूत विपक्ष का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उसका मानना है कि वह मजबूत उम्मीदवारों के चयन सहित कुशल रणनीति के साथ बाजी अपने पक्ष में बदल सकती है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा दोनों राज्यों के संगठन से जुड़े कुछ प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल हुए। इसी तरह की सीईसी बैठकें अन्य राज्यों के लिए भी आयोजित की जा सकती हैं।

सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है। अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य विधानसभा चुनावों का यह अंतिम दौर होगा। यह बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है और राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News