MP इवनिंग बुलेटिन: जैन मूर्ति पर बैठकर बनाई रील, तेंदुए का पैर काटा-दांत उखाड़ा, शिवराज के काफिले का वाहन पलटा; VIDEO में 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News h3>
MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
एमपी में 10 हजार 756 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा
मध्यप्रदेश में माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के 10 हजार 756 पदों के लिए 20 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित 13 शहरों में होगी।
—————————————————————
ग्वालियर जैन तीर्थंकर की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील
ग्वालियर किले में कुछ लोगों ने जैन तीर्थंकर की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाई। उन लोगों ने जूते-चप्पल भी पहने हैं..जैन समाज ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
————————————————————–
श्योपुर: एक आवाज में पानी पीने आई चीता फैमिली
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला अपने चार शावकों के साथ पानी पीती नजर आई.. मॉनिटरिंग टीम की आवाज सुनते ही चीते दौड़े चले आए..
———————————————————-
मऊगंज: घर में पिता-दो बच्चों के शव मिले, एसडीओपी को हटाया
मऊगंज में पिता और दो बच्चों के शव मिलने के मामले में, परिजन की मांग पर एसडीओपी अंकिता सूल्या को हटाकर आईजी ऑफिस में अटैच किया गया..इसके बाद परिजन ने शवों का अंतिम संस्कार किया..
———————————————————-
भोपाल: कब्जा करने वाले चच्चा-मम्मा, पहलवान जेल जाएंगे
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही…
अशोकनगर: आग से तीन गांवों की 1500 बीघा फसल जली
अशोकनगर में आग की चपेट में आने से तीन गांव में फसल जलकर खाक हो गई। लगभग 1500 बीघा फसल जल चुकी है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर मुआवजे की मांग की।
—————————————————————
खातेगांव: गुजरात में जान गंवाने वालों के परिजन से मिले शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजन से मुलाकात की..खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं आष्टा में शिवराज के काफिले सुरक्षा वाहन पलटा:तीन लोग घायल
———————————————————
सीजन में पहली बार एमपी में हीट वेव का अलर्ट
एमपी में गर्मी का असर बढ़ गया है.. अगले 24 घंटे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में तापमान में बढो़तरी होगी.. मौसम विभाग ने 7- 8 अप्रैल को 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।
—————————————————————
धार: तेंदुए को मारकर पंजे- दांत ले गए शिकारी
धार के बाग वन क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला.. शिकारी तेंदुए के कई अंग काट कर ले गए। तीन डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
————————————————————
भोपाल: भोपाल स्टेशन पर एमपी का पहला पॉड होटल तैयार
भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रदेश का पहला पॉड होटल बनकर तैयार हो गया है। इसका किराया मात्र 200 रुपए है। होटल में 58 सिंगल पॉड और 20 फैमिली पॉड है।
———————————————————————
- उज्जैन: अष्टमी पर महामाया को लगा मदिरा का भोग
उज्जैन में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर एसपी ने माता महालया और महामाया को मदिरा का भोग लगाया..उन्होंने चांदी के बर्तन में मदिरा चढ़ाई..
———————————————————-