More than a dozen flights flying from Patna airport will be closed in December read detailed report – पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली एक दर्जन से अधिक फ्लाइट्स दिसम्बर में बंद हो जाएंगी, पढ़ें डिटेल रिपोर्ट, बिहार न्यूज h3>
ऐप पर पढ़ें
बढ़ते ठंड और बदलते मौसम का कुप्रभाव विमान सेवा पर भी पड़ने लगा है। विमान सेवा में देरी की घटनाओं के बाद अब कई फ्लाइट्स को रद्द करने की नौबत आ गई है। इसे देखते हुए अगले माह यानी दिसंबर से पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा विमान की उड़ान पर रोक लगा दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक कुछ फ्लाइट्स की उड़ान दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में रोक दी जाएगी जबकि कुछ फ्लाइट्स 15 दिसंबर के आसपास बंद की जाएंगी। बताया गया है कि इसका कारण है सुबह और शाम में धुंध की बढ़ती मात्रा। सुबह 7 बजे जब पहली फ्लाइट की लैंडिंग का समय होता है, उस समय दृश्यता 600 मीटर तक गिर जाती है। इस कारण पिछले दिनों का विमानों को कोलकाता, रांची, बनारस से भुवनेश्वर तक डाइवर्ट करना पड़ा क्योंकि पायलट दृश्यता की कमी के कारण सुरक्षित लैंडिंग नहीं करा पाए।
इसे भी पढ़ें- नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर बरसे आरजेडी MLA, डिप्टी CM के सामने निकाली भड़ास; लगी दी शिकायतों की झड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से पहले और रात 8 बजे के बाद की फ्लाइट्स बंद की जाएंगी। अभी 13 ऐसी फ्लाइट्स चल रही हैं जिनकी टाइमिंग 10:30 बजे सुबह से पहले और रात 8 बजे के बाद है। इनमें से तीन दिल्ली जाती हैं जबकि कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, हैदराबादी जाने वाली फ्लाइट्स में शामिल हैं। बंद होने वाली फ्लाइट में एक स्पाइसजेट की भी है। जानकारी के मुताबिक रात 8 बजे के बाद पटना एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट आती जाती हैं जिनमें इंडिगो की तीन स्पाइसजेट की एक हैं। फ्लाई बिग की भी एक फ्लाइट है जो कोलकाता जाती है। मौसम के दुष्प्रभाव की वजह से इन सबको बंद कर दिया जाएगा।
एक्सपर्ट बताते हैं कि सेफ लैंडिंग के लिए 1400 मीटर दृश्यता की आवश्यकता जो पड़ती है। धुंध के कारण इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम में 400 मीटर अप्रोच लाइट की सुविधा पहले मिल जाती थी। लेकिन मार्च से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का मेंटेनेंस वर्क चल रहा है जिसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में 1400 मी तक दिखाई देना जरूरी हो गया।
उड़ान पर पड़ने वाले मौसम के दुष्प्रभाव से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को पटना से दिल्ली जाने वाले 175 यात्रियों को 5 घंटे तक वेट करना पड़ा। जबकि पटना से कोलकाता जाने वाले 174 यात्री इतनी देर तक रुके रहे। यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार देरी होने पर एयरपोर्ट पर बैठने की जगह भी ठीक से नहीं मिल पाती है। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी उन्हें वाजिब सुविधा दिलाने में भी आनाकानी करता है। शनिवार को यात्रियों ने हंगामा किया तो कुछ को नाश्ते का पैकेट दे दिया गया। अधिकतम यात्रियों को वह भी नसीब नहीं हुआ।
शनिवार को लगातार तीसरे दिन पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का आना-जाना बेपटरी रहा। कुल 56 में से 34 फ्लाइट 15 मिनट से लेकर 6:45 घंटे तक लेते हुए यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर और बाहर लंबा इंतजार करना पड़ा पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 10:30 बजे उतरी जो ढाई घंटे लेट थी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News