Monsoon Update: कुछ घंटों में दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर होने वाली है मूसलाधार बारिश, आईएमडी ने राज्यों को जारी किया अलर्ट h3>
नई दिल्ली
दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर कुछ घंंटों में तेज बारिश शुरू होने वाली है। सोमवार सुबह तक यहां मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून को दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक दस्तक देना था, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल, पूरे दिन गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मॉनसून के सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। कारण है कि पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी मॉनसून को गति मिलेगी।
महापात्र ने कहा, ‘हम सोमवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।’ आईएमडी के अनुसार, ‘हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।’
बुलेटिन में संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार , सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) चल सकती हैं।
दिल्ली के लिए बढ़ा मॉनसून का इंतजार
पिछले 15 वर्षों के दौरान ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में मॉनसून इतनी देरी से पहुंचेगा। आम तौर पर दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की तारीख 27 जून तय मानी जाती है। इसके बाद यह पूरे देश में छा जा जाता है। इससे पहले 2012 में मॉनसून 7 जुलाई को दिल्ली में पहुंचा था। वहीं, 2006 में मॉनसून ने 9 जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी।
सही साबित नहीं हुआ मौसम विभाग का प्रिडिक्शन
मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि राजधानी में मॉनसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को दस्तक दे देगा। लेकिन, तब से लोग मॉनसून का इंतजार ही कर रहे हैं। विभाग ने दो दिन पहले अनुमान जताया था कि 10 जुलाई के आसपास मॉनसून राजधानी में दस्तक दे सकता है। 9 जुलाई से बादल छा जाएंगे और हल्की बारिश होगी। 9 जुलाई को रात हल्की बारिश हुई, लेकिन शनिवार को तेज धूप खिली रही।