MLA गोगी के आज चुगे जाएंगे फूल: 3 साल पहले 11 जनवरी को ज्वांइन की थी आप, उसी तारिख को हुआ विधायक का संस्कार – Ludhiana News h3>
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 11 जनवरी 2022 को गुरप्रीत गोगी बस्सी को आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए। (फाइल)
पंजाब के आम आदमी पार्टी के लुधियाना से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का 10 जनवरी रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। पुलिस के अनुसार गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे कि इस दौरान अचानक से गोली चली जो उनकी कनपटी से आर-पार हो गई। 11 जनवरी को गोगी के अंतिम संस
.
3 साल पहले 11 जनवरी 2022 को ही आप में शामिल हुए थे गोगी
बता दें कि 3 साल पहले 2022, 11 जनवरी को ही गुरप्रीत बस्सी गोगी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी ज्वांइन की थी। 3 साल पहले उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया था। उसी तारिख को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अब गोगी के अंतिम संस्कार में शिरकत करने आए।
गोगी ने 11 जनवरी 2022 में आम आदमी पार्टी में अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। इससे पहले गोगी 23 साल से कांग्रेस की सेवा करते रहे। गोगी तीन बार व उनकी पत्नी डा. सुखचैन कौर बस्सी एक बार पार्षद रह चुके है।
11 जनवरी 2024 को विधायक गुरप्रीत गोगी के संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।
2014 से 2019 तक रहे जिला कांग्रेस के प्रधान
गोगी 2014 से 2019 तक जिला कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके थे। आप ज्वाइन करते वक्त गोगी पंजाब स्माल इंस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के चेयरमैन थे। गोगी लंबे अर्से से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट पर दावा जताया था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। गोगी पूर्व CM कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खास रहे है। कैप्टन ने ही गोगी को पंजाब स्माल इंस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन का चेयरमैन बनाया था।
उस समय गोगी की मंत्री भारत भूषण आशू से भी नाराजगी शुरू हो गई, जिसके चलते वह पिछले काफी समय से पाटी में साइलेंट हो गए थे। 11 जनवरी 2022 को उन्होंने आशू कई आरोप लगाए और कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर आप ज्वाइन कर ली। गोगी की आशू के साथ राजनीति में काफी ठनती थी।
इस कारण आम आदमी पार्टी ने गोगी को आशू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। गोगी ने करीब साढ़े सात हजार वोटों के अंतर से भारत भूषण आशू को हरा दिया था।
4 महीने पहले विधायक गुरप्रीत गोगी बुड्डा दरिया की सफाई व्यवस्था को चैक करने खुद कश्ती लेकर नाले में उतर गए थे।
बुड्डा दरिया को स्वच्छ करना था गोगी का सपना बुड्डा दरिया को स्वच्छ करना विधायक गोगी का सपना था। बुड्डा दरिया की सफाई न होने के कारण कई बार तो गोगी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा लगा देते थे। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी गोगी बुड्डा दरिया सफाई मामले में घेर लेते थे।
बुड्डा दरिया का हाल दिखाने के लिए गोगी खुद कश्ती लेकर बुड्डा दरिया के गंदे पानी में उतर जाया करते थे। बुड्डा दरिया पर काम न होने के कारण गोगी ने बड़ी हैबोवाल की पुली पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम वाला नींव पत्थर यह कहकर तोड़ दिया कि अफसर काम नहीं कर रहे हैं, और यह नींव पत्थर मेरा नाम खराब कर रहा है। गोगी के इस तरह से काम करने के तरीके ने उनकी शहर में एक अलग पहचान बनाई हुई थी।