Milk Price In Delhi-NCR: टोंड, फुल क्रीम, काउ मिल्क… अमूल और मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट देखिए h3>
Amul & Mother Dairy Milk Price In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई रेट लिस्ट यहां देखिए।
अमूल और मदर डेयरी के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
हाइलाइट्स
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से बढ़ जाएंगे दूध के दाम
अमूल और मदर डेयरी ने किया दरों में इजाफे का ऐलान
दोनों ब्रैंड्स का दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा
दूध कंपनियों ने इनपुट लागत बढ़ने का दिया हवाला
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पैकेटबंद दूध महंगा हो गया है। बुधवार से अमूल और मदर डेयरी के प्रति लीटर दूध पर आपको 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। दोनों कंपनियों ने खरीद व अन्य इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ाई हैं। अमूल ने फरवरी में दूध के दाम बढ़ाए थे जबकि मदर डेयरी ने मार्च में दिल्ली-एनसीआर के लिए दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अमूल ने एक बयान में कहा कि ‘दूध के ऑपरेशन और प्रोडक्शन की ओवरऑल कास्ट बढ़ने के चलते दाम बढ़ाए जा रहे हैं।’ कंपनी के मुताबिक, केवल पशु चारे की लागत में ही पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी ने PTI से बातचीत में कीमतें बढ़ाने के पीछे यही वजह बताई है। सभी ब्रैंड्स पर लागू होंगी बढ़ी कीमतें अमूल और मदर डेयरी के सभी तरह के मिल्क ब्रैंड्स की कीमतें बढ़ी हैं। गोल्ड, टोंड, डबल टोंड, फुल क्रीम से लेकर काऊ मिल्क के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में अमूल और मदर डेयरी का दूध आपको बुधवार से कितने में मिलेगा, उसकी जानकारी हम आपको नीचे लिस्ट में दे रहे हैं।
दिल्ली-NCR में अमूल दूध का नया रेट
प्रकार
मात्रा
पुराने दाम (रुपये में)
नए दाम (रुपये में)
अमूल डायमंड
500 मिली
32
33
अमूल डायमंड
1 लीटर
63
65
अमूल भैंस का दूध
500 मिली
31
32
अमूल भैंस का दूध
1 लीटर
61
63
अमूल गोल्ड
500 मिली
30
31
अमूल गोल्ड
1 लीटर
59
61
अमूल गोल्ड
2 लीटर
116
120
अमूल गाय का दूध
500 मिली
26
27
अमूल गाय का दूध
1 लीटर
51
53
अमूल ताजा
500 मिली
25
26
अमूल ताजा
1 लीटर
49
51
अमूल ताजा
2 लीटर
96
100
अमूल स्लिम ऐन ट्रिम
500 मिली
22
23
Milk Price hike: दिल्ली-एनसीआर में दूध महंगा, अमूल और मदर डेयरी ने 2 रुपये बढ़ाए दाम दिल्ली-NCR में मदर डेयरी दूध का नया रेट
प्रकार
मात्रा
पुराने दाम (रुपये में)
नए दाम (रुपये में)
मदर डेयरी टोंड
500 ml
25
26
मदर डेयरी टोंड
1000 ml
49
51
मदर डेयरी डबल टोंड
500 ml
21
22
मदर डेयरी डबल टोंड
1000 ml
43
45
मदर डेयरी फुल क्रीम
500 ml
30
31
मदर डेयरी फुल क्रीम
1000 ml
59
61
मदर डेयरी बल्क वेंडेंड (टोकन) मिल्क
1000 ml
46
48
मदर डेयरी काऊ मिल्क
500 ml
26
27
मदर डेयरी काऊ मिल्क
1000 ml
51
53
मदर डेयरी सुपर-T मिल्क
500 ml
27
28
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) देश में अमूल के नाम से दूध व अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स बेचती है। अमूल ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मुंबई व अन्य मार्केट्स में दाम बढ़ाए हैं। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर के बड़े दूध सप्लायर्स में से एक है। कंपनी हर रोज करीब 30 लाख लीटर दूध बेचती है।
अगला लेखक्रीमिया में गोला बारुद भंडारण स्थल पर लगी आग, दो लोग झुलसे
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – DelhiNews