MI vs LSG IPL 2022 Live score: लखनऊ सुपर जाइंट्स के 50 रन पूरे, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने दी तेज तर्रार शुरुआत MI vs LSG IPL 2022 Match live score updates Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants 26th Match ipl live hindi commentary

151

MI vs LSG IPL 2022 Match live updates: आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए आज वेस्टइंडीज के फेबियन एलन डेब्यू करेंगे। आज रोहित शर्मा चार ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे। मुंबई के लिए ब्रेविस, पोलार्ड, मिल्स और एलन चार विदेशी खिलाड़ी होंगे। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। गौतम की जगह मनीष पांडे की टीम में वासी हुई है। इस मुकाबले में लखनऊ का पलड़ा भारी माना जा रहा है क्योंकि मुंबई की टीम को इस सीजन में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाला है। मुंबई को इस सीजन में शुरुआती पांचों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। वहीं, केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच से पहले इशारा किया है कि अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स

Sat, 16 Apr 2022 03:56 PM

Mumbai vs Lucknow Live Score

केएल राहुल ने छक्के के साथ किया मिल्स के ओवर का अंत, इस ओवर में राहुल ने दो चौके भी लगाए। 5वें ओवर से लखनऊ ने बटोरे। 16 रन। लखनऊ का स्कोर पहुंचा 46 रन। राहुल 27 और डी कॉक 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 16 Apr 2022 03:51 PM

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Live Score

जसप्रीत बुमराह ने कसी लगाम। पारी का चौथा ओवर लेकर आए बुमराह ने अपने पहले ओवर से मात्र तीन रन दिए। पहले तीन ओवर महंगे रहने के बाद बुमराह की शानदार गेंदबाजी है। मिल्स 5वां ओवर डालेंगे। 5 ओवर में मुंबई ने अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है।

Sat, 16 Apr 2022 03:45 PM

MI vs LSG Live Score

तीसरा ओवर लेकर आए मुर्गन अश्विन के ओवर से डि कॉक ने दो चौके लगाए। लखनऊ ने इस ओवर से कुल 11 रन बटोरे। डि कॉक 18 और राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 16 Apr 2022 03:39 PM

Mumbai vs Lucknow Live Score

डी कॉक ने भी लगाया चौका। उनादकट के ओवर की तीसरी गेंद पर इस सलामी बल्लेबाज ने प्वॉइंट के बगल से बटोरे चार रन। इसके बाद 5वीं गेंद पर ऑफ साइड में लगाया एक और चौका। वह 9 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनादकट के ओवर से आए 9 रन। लखनऊ का स्कोर 16 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के।

Sat, 16 Apr 2022 03:35 PM

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Live Score

तिलक वर्मा के पहले ओवर से आए 7 रन। पारी का दूसरा ओवर जयदेव उनादकट डालेंगे। रोहित ने बुमराह को रोक कर रखा है।

Sat, 16 Apr 2022 03:32 PM

MI vs LSG Live Score

केएल राहुल ने लगाया पारी का पहला चौका। ओवर की दूसरी गेंद तिलक ने शॉट पिच डाली और राहुल ने इसका फायदा उठाते हुए डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे।

Sat, 16 Apr 2022 03:30 PM

Mumbai vs Lucknow Live Score

मुंबई इंडियंस की टीम के साथ मैदान पर उतरे केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक। तिलक वर्मा करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

Sat, 16 Apr 2022 03:22 PM

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Live Score

क्रुणाल पांड्या आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार मैदान पर उतरेंगे। पिछले कई साल इस टीम के साथ खेलने के बाद क्रुणाल ने कहा कि मिक्स फीलिंग है। मैं उनकी कुछ रणनीतियां जानता हूं, मगर वह भी मेरे बारे में काफी कुछ जानते होंगे। 

Sat, 16 Apr 2022 03:07 PM

MI vs LSG Live Score

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव हुआ है।

Sat, 16 Apr 2022 02:46 PM

MI vs LSG Pitch Report

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इससे पहले आईपीएल 2022 के दो मैच खेले जा चुके हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है और विकेट काफी हार्ड है, ऐसे में गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है।

Sat, 16 Apr 2022 02:43 PM

MI vs LSG Live Score: क्या अर्जुन को मिलेगा डेब्यू का मौका?

इस मैच से पहले एक सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट से तो ऐसा ही लगता है। कुछ ही देर में फैसला हो जाएगा कि क्या अर्जुन उतरेंगे इस मैच में?

Sat, 16 Apr 2022 02:42 PM

MI vs LSG Live: पांच बार की चैंपियन मुंबई को जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, लेकिन इस सीजन में टीम लगातार पांच मैच गंवा चुकी है और अब उसके ऊपर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की तलवार लटक रही है। देखना होगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस साल वापसी करने में कामयाब होती है या नहीं।

Sat, 16 Apr 2022 01:59 PM

MI vs LSG IPL 2022: चौथी जीत के साथ टॉप दो में पहुंचना चाहेगी लखनऊ

केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। टीम अगर आज जीतती है तो वह आठ अंकों के साथ टॉप दो में पहुंच जाएगी।  

Sat, 16 Apr 2022 01:56 PM

MI vs LSG IPL 2022: मुंबई के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

आईपीएल 2022 में आज शनिवार 16 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जाना है। दिन के पहले मुकाबले में अब से कुछ देर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामना लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की चुनौती होगी।

Source link