MI Vs GT फैंटेसी-11: सुदर्शन के नाम 504 रन, प्रसिद्ध के 18 विकेट, रोहित-सूर्या दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट्स; जानिए किसे चुनें कप्तान?

1
MI Vs GT फैंटेसी-11:  सुदर्शन के नाम 504 रन, प्रसिद्ध के 18 विकेट, रोहित-सूर्या दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट्स; जानिए किसे चुनें कप्तान?

MI Vs GT फैंटेसी-11: सुदर्शन के नाम 504 रन, प्रसिद्ध के 18 विकेट, रोहित-सूर्या दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट्स; जानिए किसे चुनें कप्तान?

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sudarshan Has 504 Runs, Prasidh Has 18 Wickets, Rohit And Surya Can Get More Points; Know Who To Choose As Captain? NEWS 4 SOCIALFantasy 11

मुंबई24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-18 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मैच आज शाम 7:30 बजे से मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रन से हराया था। अगर आप फ्रेंचाइजी-11 बनाते हैं तो आपको 7:30 बजे से पहले अपनी टीम बनानी होगी।

स्टोरी में आज के मैच की फैंटेसी-11…

रिकेलटन, बटलर को चुनें विकेटकीपर

विकेटकीपर बैटर के रूप में मुंबई के ओपनर रायन रिकेलटन और गुजरात के जोस बटलर को चुना जा सकता है। रिकेलटन अब तक 11 मैचों में 334 रन बना चुके हैं। वे टीम के बेस्ट ओपनर हैं। वहीं जोस बटलर GT के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज है। वे अब तक 470 रन बना चुके हैं।

किन बैटर्स को चुनें?

  • साई सुदर्शन: GT के सुदर्शन टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर हैं। वे अब तक 154.12 के स्ट्राइक रेट से 504 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन 5 फिफ्टी लगाई है।
  • शुभमन गिल: गुजरात के कप्तान शानदार फॉर्म में है। उन्होंने अब तक 5 फिफ्टी के साथ 465 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.02 है।
  • रोहित शर्मा: मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब तक 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने 155 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव: मुंबई के टॉप स्कोरर सूर्या इस सीजन बेस्ट बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट और 3 फिफ्टी के साथ 475 रन बनाए हैं।

किन ऑलराउंडर्स को चुनें?

  • हार्दिक पंड्या: मुंबई के कप्तान हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने 157 रन बनाने के साथ ही 13 विकेट लिए हैं।
  • विल जैक्स: MI के विल जैक्स ने अपनी ऑफ स्पिन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 10 मैच में 142 रन के साथ ही 5 विकेट लिए हैं।

किन बॉलर्स को चुनें?

  • प्रसिद्ध कृष्णा: IPL-18 के टॉप विकेट टेकर प्रसिद्ध शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.48 का रहा है।
  • जसप्रीत बुमराह: MI के लिए चोट की वजह से शुरूआती मैच नहीं खेलने वाले जसप्रीत ने शानदार कमबैक किया। उन्होंने अब तक 7 मैच में 11 विकेट लिए हैं।
  • ट्रेंट बोल्ट: MI के टॉप विकेट टेकर बोल्ट का इस सीजन में बेस्ट परफॉरमेंस 48 रन देकर 4 विकेट रहा है। उन्होंने 11 मैच में 16 विकेट लिए हैं।

कप्तान किसे बनाएं?

GT के शुभमन गिल को कप्तान और मुंबई के सूर्यकुमार यादव को उप कप्तान चुन सकते हैं। प्लेइंग-11 में इनके अलावा तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को रिस्की ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं।

नोट- फैंटेसी-11 में टीम बनाते समय रिस्क का ध्यान रखें। दैनिक NEWS4SOCIALमें संभावित टीम दी जा रही है, फाइनल टीम अपनी सोच के आधार पर ही बनाएं।

खबरें और भी हैं…