मिस यूनिवर्स 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्रद्धा शशिधर

648

विश्व की सबसे बड़े मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्रद्धा शशिधर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है | श्रद्धा शशिधर बेंगलुरु की रहने वाली है | उनको कुछ ही दिन पहले मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 का ताज मिला था | बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने श्रद्धा शशिधर को ये ताज पहनाया | बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में शाहिद ने श्रद्धा को ‘यामाहा फस्किनो मिस दिवा – मिस यूनिवर्स इंडिया 2017’ का ताज पहनाया |

 

श्रद्धा अमेरिका के लास वेगस में 26 नवंबर को होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली है | मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए कुल 15 फाइनलिस्ट को अंतिम राउंड के लिए चुना गया था | उनको जज करने के लिए अलग अलग फिल्ड की प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बुलाया गया था | पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता, अभिनेता राजकुमार राव, निर्माता कबीर खान, बॉक्सर विजेंद्र सिंह और पूर्व मिस यूनिवर्स आईरिस मित्तेनेअर जैसी हस्तिया जज के रूप मौजूद थे | विजेता और बाकि रनर अप्स के नाम का ऐलान शाहिद कपूर ने किया | उसमे श्रद्धा को विजेता घोषित किया गया |

22344976 285840458595108 1022523282433245184 n -
Photo Courtesy – Shraddha Shashidhar’s Instagram

श्रद्धा शशिधर पेशे से मॉडल और एथलीट है | श्रद्धा एक आर्मी परिवार से है | उनका जन्म चेन्नई में हुआ था | उसके बाद श्रद्धा ने आर्मी पब्लिक स्कुल, देवलाली से अपनी शिक्षा पूर्ण की | श्रद्धा ने सफाया कॉलेज फॉर वुमन से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली | श्रद्धा को संगीत, स्पोर्टस और एडवेंचर में बहोत इंट्रेस्ट है | श्रद्धा सोशल मीडिआ पर भी बहोत ऐक्टिव रहती है |