नई दिल्ली : Thalapathy Vijay’s film Master Bumper Opening: साउथ के सुपरस्टार थलापती विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की दमदार एक्टिंग और एक्शन से भरपूर फिल्म मास्टर (Master) को पहले दिन दमदार ओपनिंग मिली है. फिल्म मास्टर (Master) को निर्देशक लोकेश कंगराज ने डायरेक्ट किया है. पहले दिन यह फिल्म पहले शो से ही हाउसफुल जा रही है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) गाइडलाइन के चलते सिनेमाघरों को 50 फीसद ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की इजाजत मिली है। ट्रेड रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म मास्टर (Master) फर्स्ट-डे हाउसफुल है. पहले शो की रिपोर्ट और रिव्यू सामने आने के बाद टिकट मिलना और भी मुश्किल हो सकता है. माना जा रहा है कि वीकेंड तक मास्टर (Master) की टिकट नहीं मिल पाएगी और अगर आपको अभी तक टिकट नहीं मिली है तो आपको अगले हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है.
वीरान सिनेमाघरों में बूस्ट देगी फिल्म मास्टर (Master)
फिल्म मास्टर (Master) को लेकर पिछले कई दिनों से काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को पूरे देश में 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. दक्षिण भारत में पोंगल और उत्तर भारत में मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होने वाली यह 2021 की पहली बड़ी फिल्म है. फिल्म ट्रेड से जुड़े लोगों को मास्टर (Master) से कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से वीरान पड़े सिनेमाघरों में दोबारा जान आने की उम्मीद है.
फिल्म मास्टर (Master) को अकेले तमिलनाडु में ही 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 700, कर्नाटक व केरल में 300 स्क्रीन के साथ ही उत्तर भारत के 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. खास बात यह है कि साउथ की इस फिल्म का उत्तर भारत में भी काफी क्रेज दिख रहा है, यही वजह है कि इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है.
ये भी पढ़ें : Janhvi Kapoor ने किया जबरदस्त बेली डांस, VIDEO देख शकीरा को भूल जाएंगे
ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ
फिल्म मास्टर (Master) का कितना क्रेज लोगों में है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैंस की डिमांड पर सिनेमाघर मालिकों ने बुधवार सुबह जल्दी ही पहला शो चला दिया. यही कारण है कि फिल्म को लेकर ट्विटर पर खूब रिएक्शन सामने आने लगे हैं. फैंस फिल्म मास्टर (Master) की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
साउथ में सिनेमाघरों के बाहर फिल्म मास्टर (Master) देखने के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़े देखा गया. पहला शो देखकर निकले एक दर्शक ने तो ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी – ‘फिल्म का पहला भाग झक्कास है तो दूसरा भाग एंटरटेनमेंट का बाप है.’
Tamil Nadu: Long queues of people seen outside a film theatre in Madurai earlier today.
The State govt recently rolled back its decision to allow 100% occupancy at movie theatres, only 50% occupancy allowed now. pic.twitter.com/jWJou9ztXQ
— ANI (@ANI) January 13, 2021
ये भी पढ़ें : Monalisa ने रेड साड़ी में Pawan Singh को बनाया दीवाना, जुबां से निकला- ‘फाट जाई चोली हो’
एक साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म
फिल्म मास्टर (Master) के लिए फैन्स ने लंबा इंतजार किया है. यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते आज यानी पोंगल (Pongal) से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई है. यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में थलापति विजय और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. मालविका मनमोहन और अर्जुन दास भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं.

