शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

भाजपा नेता के सेक्स वीडियो को शेयर करने पर हिमांचल पुलिस ने की गिरफ्तारी, FIR में 10 लोगों का नाम

हिमांचल प्रदेश पुलिस ने एक भाजपा नेता के वायरल सेक्स वीडियो को साझा करने के आरोप में गुड्डू सेठी को गिरफ्तार किया। एफआईआर में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है और आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67 ए के तहत मामला दर्ज है।

भाजपा नेता के सेक्स वीडियो को शेयर करने पर हिमांचल पुलिस ने की गिरफ्तारी, FIR में 10 लोगों का नाम

हिमांचल प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से एक वीडियो साझा करने के लिए गिरफ्तार किया है। यह वीडियो वह वायरल वीडियो था, जिसमें उपेन पंडित एक महिला भाजपा नेता रीना ठाकुर के साथ नहा रहे थे।

विज्ञापन

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान गुड्डू सेठी नटधर के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर में 10 लोगों को नामजद किया है। आपको बता दें जब भाजपा नेता उपेन पंडित पुलिस के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचे थे तब जाकर पुलिस ने यह कार्यवाही की।

BJP Candidate 1 1

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला शनिवार को पुलिस स्टेशन में आयी थी इसके बाद उसी दिन इस मामलें में प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: ब्याज़ चुकाने में देरी होने पर कर्जदार की पत्नी को अपने पास रखते है सूदखोर

गौरव सिंह ने कहा, "हमने आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67 ए के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक वस्तुओं को साझा न करें क्योंकि यह कानून के तहत कार्रवाई को आमंत्रित कर सकता है।"

गौरतलब है कि सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता उपेन और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता रीना ठाकुर को पार्टी से निकाल दिया गया था।

आरोपी गुड्डू सेठी से पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

विषयभाजपा
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →