बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए कैबिनेट में

महाराष्ट्र में सयासी उल्ट फेर के बाद आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार बनी कांग्रेस और एनसीपी संग गठबंधन कर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के…

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए कैबिनेट में

महाराष्ट्र में सयासी उल्ट फेर के बाद आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार बनी कांग्रेस और एनसीपी संग गठबंधन कर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तोर पर शपथ दिलाई गयी। आज महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। एनसीपी के अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री के तोर पर शपथ दिलाई गयी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने भी आज शपथ ग्रहण की है। सोमवार को इस मंत्रिमंडल में कुल 25 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री और एक उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई।

विज्ञापन

एनसीपी के धनंजय मुंडे ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, भाजपा की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे को हराया यह अजित पवार के करीबी माने जाते है। अनिल देशमुख को भी मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी के हसन मुश्रीफ ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले भी मंत्री रह चुके है।

शरद पवार के करीबी नेता हैं।एनसीपी के डॉ राजेंद्र शिंगणे ने भी मंत्री पद की शपथ ली, पांचवी बार विधायक बने हैं, पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र सरकार ने आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाकर सचिन की सुरक्षा घटाई

एनसीपी के दिलीव वलसे पाटिल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, शरद पवार के करीबी हैं, मिल सकता है बड़ा मंत्रालय।राज्यमंत्री के तोर पर बंटी पाटिल,शंभूराज देसाई, अब्दुल सत्तार, राजेंद्र पाटिल ,संजय बनसोंडे आदि ने भी शपथ ग्रहण किया।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →