Madhya Pradesh Weather Today : मध्यप्रदेश में इस साल भी समय से आएगा मानसून, सूरज के तेवर हैं बरकरार

110
Madhya Pradesh Weather Today : मध्यप्रदेश में इस साल भी समय से आएगा मानसून, सूरज के तेवर हैं बरकरार

Madhya Pradesh Weather Today : मध्यप्रदेश में इस साल भी समय से आएगा मानसून, सूरज के तेवर हैं बरकरार

भोपाल : मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में चौथी बार पहले या समय पर मानसून (monsoon in madhya pradesh) आ सकता है। पूर्वानुमान की तारीखों से पहले ही तीन साल से एमपी में मानसून की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपने सामान्य (mp weather report news) समय से छह दिन पहले आगमन की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं।


वहीं, मानसून समय से आने के कारण पिछले दो महीने से लू से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राहत की एक और बात यह है कि इस बार प्रदेश में मानसूम सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि केरल तट से टकारने के लगभग दस दिन बाद मानसून राज्य में दस्तक देगी। इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में मानसून सामान्य से अधिक, उज्जैन, भोपाल, सागर, शहडोल संभाग में सामान्य और ग्वालियर और आसपास के संभागों में सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। एमपी में मानसून की शुरुआत 13 से 16 जून के बीच हो सकती है।

मध्यप्रदेश में गर्मी से अभी राहत नहीं
वहीं, मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल में गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। अधिकांश स्थानों पर तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तापमान में अभी तेज वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पूर्वी पश्चिमी ट्रफ रेखा है लेकिन इस व्यवस्था का राज्य पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, दो से तीन दिनों के बाद बादल छाए रहने से राज्य में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहर में रात का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शहर में हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम थी और हवा की औसत गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा थी। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव और सीधी में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बुधवार को भोपाल के लिए पूर्वानुमान में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। शहर में दिन का तापमान 42 और रात का 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटे होगी।

ये भी पढ़ें
MP Weather News : भोपाल @43.9 C… मई पहली बार चढ़ा इतना पारा, खरगोन सबसे अधिक तपाMP Today Weather News : बादल ने बढ़ाई उमस, पूरे दिन तंदूर जैसी भट्टी में तपते रहे लोग, राहत की उम्मीद नहीं

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News