मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

इंदौर: PWD इंजीनियर आरती यादव की मौत, परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए राष्ट्रपति से लगाई गुहार

इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला इंजीनियर की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। करीब चार महीने पहले हुई इस घटना में मृतका के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति, सास और…

इंदौर: PWD इंजीनियर आरती यादव की मौत, परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए राष्ट्रपति से लगाई गुहार
(फोटो: IANS)

इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला इंजीनियर की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। करीब चार महीने पहले हुई इस घटना में मृतका के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय तक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

यह मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है, जहां PWD में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय आरती यादव ने 24 जुलाई को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरती और नीलेश यादव का 2012 में प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पति नीलेश यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि एक राजपत्रित अधिकारी की जान गई है। आरती के भाई उपेंद्र जरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कुछ विरोधाभासी तथ्यों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पति नीलेश ने अस्पताल में बताया था कि आरती ने आत्महत्या से पहले नींद की नौ गोलियां खाई थीं। परिवार का सवाल है, "अगर उसने नींद की नौ गोलियां खाई थीं, तो फिर उसने आत्महत्या कैसे कर ली, फांसी कैसे लगा ली?" इन्हीं सवालों के आधार पर परिवार को आशंका है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।

'पद का इस्तेमाल कर बच रहे आरोपी'

परिवार ने राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय और पुलिस कमिश्नर को कई बार शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि आरती के ससुर केशव यादव अपने पद का दुरुपयोग कर पति नीलेश को बचा रहे हैं। मृतका के भाई उपेंद्र जरिया ने कहा, "वर्ष 2012 में आरती और नीलेश ने घर से भागकर शादी की थी। इस मामले में आरती के पति नीलेश को फांसी की सजा होनी चाहिए और नीलेश के पिता और माता को जेल होनी चाहिए।"

वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों ने कुछ पत्र और चिट्ठियां भी सौंपी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि यदि कोई भी आरोप सिद्ध होता है, तो आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →