LPG की अवैध रिफिलिंग बंद, पंप पहुंच रहे ऑटो ड्राइवर: यूनियन के अध्यक्ष बोले- पहले हॉकर घरेलू सिलेंडर में से चोरी कर भरते थे, जो सस्ता पड़ता था – Jodhpur News h3>
जोधपुर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अवैध गैस रिफिलिंग के दाम बढ़ने पर शहर के एलपीजी भरने वाले पंप पर इन दिनों ऑटो रिक्शा की कतार नजर आ रही है।
जोधपुर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी चल रही है। कई उपभोक्ता सिलेंडर भी बुक नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं, जो ऑटो ड्राइवर सस्ती एलपीजी के चक्कर में गैस की अवैध रिफिलिंग करवाते थे। वो भी अब एलपीजी पंप पर पहुंच रहे हैं। क्योंकि गैस की अवैध रिफिलिंग बंद हो गई है।
जोधपुर के डीजल शेड रोड स्थित कोको पम्प के मैनेजर रेखा राम ने बताया- यहां पर आम दिनों में 300 से 400 लीटर के करीब एलपीजी की खपत होती है। अब 2 हजार लीटर के भी पार हो गई है। पहले ऑटो चालक सस्ते के चक्कर में बाहर से ब्लैक में गैस भरवाते थे। अब गैस संकट के बीच अवैध कालाबाजारी में भाव बढ़ा गए हैं। पहले जहां अवैध रिफलिंग के 80 रुपए किलो (करीब 1.96 लीटर) में गैस भरी जाती थी। जो लगभग बंद हो गई है। जो चोरी चोरी-छिपे भर रहे हैं। वहां कीमत बढ़कर 170 से 200 हो चुकी है। इसके चलते भी अब ऑटो ड्राइवर पम्प से LPG भरवा रहे हैं। जो 64.50 रुपए प्रति लीटर है।
जोधपुर में करीब 10 हजार ऑटो एलपीजी से चलते हैं
Advertising
ऑटो रिक्शा एकता यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया- सुबह 4 बजे से रिक्शा चालक LPG भराने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में LPG का एक ही पम्प है, जो डीजल शेड रोड पर है। एक और पम्प बोरानाडा में है, वो अभी बंद है। जोधपुर में अभी 10 हजार ऑटो रिक्शा हैं। जो एलपीजी से चलते हैं। सरकार से मांग है कि इन पंप की संख्या बढ़ाई जाए।
उन्होंने बताया- पहले गैस की अवैध रिफिलिंग चलती थी। यहां से ऑटो चालक गैस भरवा देते थे, लेकिन अब सरकार ने जैसे ही गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाई है। तब से गैस 200 रुपए किलो तक हो गई है। इसलिए ऑटो चालक अब एलपीजी के पंप से गैस भरवाने पहुंच रहे हैं। इसलिए भी पंप पर इन दिनों भीड़ नजर आ रही है।
जोधपुर शहर में 7 हजार से अधिक ऑटो है जो LPG गैस से संचालित है।
गैस चोरी की जा रही
अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा- घरेलू गैस के सिलेंडर बेचने वाले कई हॉकर सिलेंडर में से दो किलो तक गैस निकाल देते हैं। रोजाना दस हजार से अधिक टंकियों से गैस चोरी की जा रही है। इसे चोरी कर रिफिलिंग के लिए काम में लिया जाता है। इसी रिफिलिंग को ऑटो रिक्शा चालक भी भरवाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों को एलपीजी भरने में दिक्कत नहीं हो इसके लिए और पंप खोले जाने चाहिए।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह भाटी ने बताया- अवैध तरीके से कई ऑटो रिक्शा चालक गैस रिफिलिंग करवाते हैं। उसकी कालाबाजारी रूकनी चाहिए, लेकिन सरकार यदि पंप पर भी सुचारू तरीके से एलपीजी की व्यवस्था करें तो अवैध रिफिलिंग भी रुक सकती है।
खबरें और भी हैं…
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News