Lok Sabha Election 2024 : सीजर मामले में देश में पहले स्थान पर है राजस्थान, दूसरे का नाम चौंका देगा | Lok Sabha Election-2024 Rajasthan ranks first in country in Caesar cases | News 4 Social

10
Lok Sabha Election 2024 : सीजर मामले में देश में पहले स्थान पर है राजस्थान, दूसरे का नाम चौंका देगा | Lok Sabha Election-2024 Rajasthan ranks first in country in Caesar cases | News 4 Social

Lok Sabha Election 2024 : सीजर मामले में देश में पहले स्थान पर है राजस्थान, दूसरे का नाम चौंका देगा | Lok Sabha Election-2024 Rajasthan ranks first in country in Caesar cases | News 4 Social

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 507.44 करोड़ रुपए कीमत की जब्तियां की हैं।

राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 507.44 करोड़ रुपए कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों से पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 400.44 करोड़ रुपए से ज्यादा है। सीजर के मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। आचार संहिता लागू होने के बाद महाराष्ट्र में 277 करोड़ रुपए, पंजाब में 151 करोड़, दिल्ली में 125 करोड़, पश्चिम बंगाल में 95 करोड़, तमिलनाडु में 78 करोड़, तेलंगाना में 70 करोड़, कर्नाटक में 68 करोड़, गुजरात में 64 करोड़ और मध्य प्रदेश में 59 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती की गई है।

प्रदेश भर में लगातार की जा रही है जब्ती की कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही हैं। 1 मार्च से अब तक राजस्थान में 14 जिलों में 15-15 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं और नकदी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें

जयपुर में घर-जमीन खरीदना हुआ महंगा, DLC की दरों में 10 फीसद की हुई बढ़ोतरी, नई दरें आज से लागू

14 जिलों में 15 करोड़ से अधिक की जब्ती (राशि करोड़ रुपए में)

जोधपुर : 39.31
पाली : 27.22
जयपुर : 26.96
उदयपुर : 25.33
अलवर : 23.18
नागौर : 22.03
चूरू : 21.84
झुंझुनू : 20.46
भीलवाड़ा : 20.24
दौसा : 19.79
बाड़मेर : 19.40
श्रीगंगानगर : 18.94
चित्तौड़गढ़ : 17.39
बीकानेर : 15.47

लगभग 95.61 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स जब्त

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, 1 मार्च, 2024 से अब तक 23 करोड़ 72 लाख रुपए नकद, लगभग 95 करोड़ 61 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स, लगभग 33 करोड़ 13 लाख रुपए कीमत की शराब और 39 करोड़ 7 लाख रुपए मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 314 करोड़ 75 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री तथा 1 करोड़ 16 लाख रुपए से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

48 करोड़ 58 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स जब्त

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च, 2024 से अब तक 22 करोड़ 76 लाख रुपए नकद, लगभग 48 करोड़ 58 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स, लगभग 27 करोड़ 5 लाख रुपए कीमत की शराब और 31 करोड़ 19 लाख रुपए मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 269 करोड़ 89 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्री तथा लगभग 95 लाख रुपए से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई

इन संदिग्ध वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाली कार्यकारी एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं। इन जांच एवं निगरानी एजेंसियों और विभागों द्वारा प्रदेशभर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 : कोटपूतली में जनसैलाब को देख पीएम मोदी गरजे, बोले – ये जोश दे रहा है 4 जून का संकेत

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News