हार रहा कोरोना? देश के इन राज्यों में आज से लॉकडाउन में मिलेगी ढील, जानें कहां-क्या मिली छूट
लंबे समय से वायरस की मार झेल रहे भारत को कुछ राहत मिलती दिख रही है। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कुछ कम होता दिखाई दे रहा है जिसे देखते हुए कुछ राज्य सरकारों मे बुधवार से लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है। देश के कई राज्यों में लंबे से लॉकडाउन लगा था जिससे आर्थिक व्यवस्था और आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा था। लॉकडाउन में ढील मिलने से धीरे-धीरे लोगों के जीवन की गाड़ी पटरी पर आ सकेगी। भारत में मंगलवार को 24 घंटों में कोरोना के 60 हजार 4 सौ 71 मामले सामने आए थे। 75 दिनों में आने वाला यह सबसे कम आंकड़ा था। मौतों की बात करें तो मंगलवार को 2,736 मौतें हुई। कोरोना मामलों में आई इस गिरावट को देखते हुए राजस्थान, बंगाल पंजाब आदि राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है।
इन राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी है:
1.बिहार – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 जून से राज्य में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की है। राज्य में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकारी और निजी कार्यालयों को शाम 5 बजे तक पूरी तरह से काम करने की अनुमति दी गई है।जबकि दुकानों को शाम 6 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी। हालांकि रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
2. पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की है कि 16 जून से 50% बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच रेस्तरां और बार (यहां तक कि जो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित हैं) को खोल दिया जाएगा।
3. राजस्थान- राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन्संस में घोषणा की है जिसमें बताया गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इस दौरा फेस मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
4. पंजाब – राज्य सरकार ने घोषणा की है कि बुधवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल और जिम खुल सकते हैं।
5. असम – असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लॉकडाउन दिशानिर्देशों का एक नया सेट जारी किया है जो 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।आदेश के अनुसार, दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और चराइदेव जिलों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में ढील दी गई है। इन जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें: पतंजलि Nutrela weight gain के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.