Lock Upp: अनुराग कश्यप का नाम जोड़ने पर भड़कीं Mandana Karimi, सीक्रेट अफयेर और अबॉर्शन पर किया था खुलासा h3>
ईरानी ऐक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो एक फिल्ममेकर के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप (Mandana Karimi Secret Relationship) में थीं और प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें अबॉर्शन (Mandana Karimi Abortion) करना पड़ा था। इस खुलासे के बाद मंदाना सुर्खियों में आ गई थीं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और बॉलिवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का नाम इससे जोड़ा जाने लगा, लेकिन अब मंदाना ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मंदाना करीमी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत की। ऐक्ट्रेस ने माना कि उस शो का फॉर्मेट ऐसा है कि आपको अपने राज बताने होते हैं। इसलिए उन्होंने भी वही किया। हालांकि, उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की कि लोग खुद से ही किसी का भी नाम सोच रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा कि वो निश्चित तौर पर उस फिल्ममेकर का नाम नहीं लेंगी, लेकिन ये जरूर बताना चाहती हैं कि वो अनुराग कश्यप नहीं हैं।
मंदाना ने अनुराग कश्यप को बताया दोस्त
मंदाना करीमी ने आगे बताया कि वो और अनुराग कश्यप दोस्त थे और अभी भी दोस्त हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हेडलाइन्स देखी हैं। ये बहुत ही अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं यहां फिर से रिपीट करना चाहूंगी कि ये न्यूज और हेडलाइन्स की एक दुखद स्थिति है- नाम पिक करना, लोगों के मुंह में शब्द डालना।’
पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
मंदाना ने साल 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के कुछ महीने बाद ही मंदाना ने गौरव और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने केस को वापस भी ले लिया था। उन्होंने शो में ही खुलासा किया था कि उनकी सास उन्हें कहीं आने-जाने नहीं देती थीं। उन्हें सलवार-सूट पहनकर मंदिर में बैठने के लिए कहा जाता था। फिलहाल, गौरव को मंदाना तलाक दे चुकी हैं।
तलाक के बाद फिल्ममेकर संग सीक्रेट अफेयर
मंदाना ने हाल ही में खुलासा किया था कि तलाक के बाद उनका एक फिल्ममेकर के साथ सीक्रेट अफेयर था। उस समय वो स्ट्रगल कर रही थीं। दोनों प्रेग्नेंसी भी प्लान की थी, लेकिन जब ऐसा हुआ तो उन्हें अबॉर्शन करना पड़ा, क्योंकि फिल्ममेकर को दूसरा बच्चा नहीं चाहिए था।