शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
अपराध

पुणे केतन हत्याकांड: मर्डर रिहर्सल करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस रिमां

पुणे केतन हत्याकांड: मर्डर रिहर्सल करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
(फोटो: IANS)

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोनों को वडगांव कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन

पुलिस ने अदालत से जांच के लिए दोनों की तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस कस्टडी की मांग की थी। पुलिस का तर्क था कि मामले से जुड़े कई डिजिटल सबूतों की रिकवरी और जांच अभी बाकी है। साथ ही, दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की भी जरूरत है। हालांकि, अदालत ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जांच में हुए अहम खुलासे

इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया था कि उन्होंने केतन की हत्या से पहले इसकी 'रिहर्सल' भी की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले पुणे के लुल्ला नगर में सैन्य क्षेत्र के पास एक पहाड़ी पर गए और यह जांचा कि क्या किसी को वहां से धक्का देने पर उसकी मौत हो सकती है। इस 'प्रैक्टिस' के बाद ही उन्होंने लोनावला के लोहगढ़ किले की पहाड़ी पर अपनी साजिश को अंजाम दिया, जहां केतन को कथित तौर पर धक्का देकर मार दिया गया।

सबूत जुटाने की कवायद

पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं। गुरुवार को सिया गोयल और चेतन चौधरी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। इसके अलावा, जिस जगह केतन की हत्या हुई थी, वहां दोनों आरोपियों की मौजूदगी में घटना का सीन रिक्रिएशन भी कराया गया। 2 जुलाई को पुलिस जांच के सिलसिले में सिया को उसके घर भी ले गई थी, जहां से उसकी एक पैंट जब्त की गई, जिसे जांच में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →