Kanpur Dehat Nikay Chunav Result: 2 नगर पालिका 11 पंचायतों के चुनाव परिणाम कुछ ही देर में, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

985
Kanpur Dehat Nikay Chunav Result: 2 नगर पालिका 11 पंचायतों के चुनाव परिणाम कुछ ही देर में, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

Kanpur Dehat Nikay Chunav Result: 2 नगर पालिका 11 पंचायतों के चुनाव परिणाम कुछ ही देर में, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

कानपुर देहात निकाय चुनाव परिणाम: नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट (Kanpur Dehat Nikay Chunav results) थोड़ी ही देर बाद आने शुरू हो जाएंगे। जिले में मुख्य रूप से भाजपा व सपा के बीच ही टक्कर है। कुछ सीटों में बसपा व निर्दलीय भी लड़ाई में हैं। नगर पालिका पुखरायां की बात की जाए तो यहां कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उन्होंने पुखरायां व मूसानगर प्रत्याशियों को टिकट दिलाया इसके बाद लगातार क्षेत्र में वह डेरा डाले रहे। पुखरायां में भाजपा प्रत्याशी पूनम दिवाकर व सपा से ऊषा संखवार के बीच टक्कर बताई जा रही है।जिले की दूसरी नगर पालिका झींझक की बात की जाए तो यहां चार प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। झींझक में भाजपा से अमित उर्फ सोनू तिवारी, बसपा से संतोष त्रिपाठी, निर्दलीय अमित गुप्ता व मंगल सिंह गौर के बीच मुकाबला कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। जो भी जीतेगा वह बेहद कम अंतर से जीतेगा। दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने बसपा व भाजपा को नुकसान पहुंचाया है। वहीं पार्टी की ओर से सपा के प्रत्याशियों का कई बार बदलाव करना प्रत्याशी को नुकसान कर गया।

निकाय चुनाव की हर छोटी-बड़ी अपडेट अपने वॉट्सऐप पर पाने के लिए https://chat.whatsapp.com/Jn9UvWlXVWgKok1hRtP5l4 पर क्लिक करें।

वहीं जिले के नगर पंचायतों की बात की जाए तो अकबरपुर में भाजपा की ज्योत्सना कटियार व सपा की दिपाली सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। ज्योत्सना कटियार दो बार व दिपाली के पति जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन एक बार चेयरमैन रह चुके हैं।

जिले में हर किसी की नजर कंचौसी नगर पंचायत पर है। यहां भाजपा ने अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजेंद्र उर्फ राजू सिंह पर दांव लगाया है। सपा के संजू राजपूत जनाधार शुरू से नहीं दिखा। लोगों का कहना है कि भाजपा की कंचौसी में सबसे बड़ी जीत होने वाली है। रूरा नगर पंचायत में भी भाजपा से रामजी गुप्ता व सपा से पूर्व मंत्री स्व रामस्वरूप सिंह गौर की पुत्रवधू रमा देवी के बीच टक्कर मानी जा रही है। रामस्वरूप का कुछ माह पहले ही निधन हुआ है। उनकी गैर मौजूदगी में ये पहला चुनाव है। यहां टिकट न मिलने से भाजपा के वरिष्ठ नेता रजोल शुक्ला ने पार्टी छोड़ दी और कंग्रेस से चुनाव मैदान में कूद गए। जो भाजपा प्रत्याशी का नुकसान किया है।

वहीं शिवली में भाजपा प्रत्याशी अवधेश व सपा के प्रभात व रसूलाबाद में भी भाजपा प्रत्याशी देव शरण व सपा के यदुनाथ के बीच लड़ाई बताई जा रही है। वहीं अभी इस वर्ष नगर पंचायत बनाई गई रनियां में भाजपा की साधना व सपा प्रत्याशी बिटान देवी की बीच टक्कर है। वहीं राजपुर में भाजपा प्रत्याशी अंशू त्रिपाठी, सपा से अनवार खां व बसपा के अनवार खां के बीच टक्कर मानी जा रही है। अमरौधा, सिंकदरा, डेरापुर, मूसानगर में सीधा मुकाबला भाजपा व सपा के बीच बताया जा रहा है। इस चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। निकाय चुनाव में बसपा व सपा के कई पूर्व जिलाध्यक्ष भी कोई मां और कोई पत्नी को चुनाव लड़ा रहा है इस चुनाव का परिणाम उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगा।

पुखरायां नगर पालिका परिषद अनुसूचित जाति महिला

उम्मीवार का नामः
पूनम दिवाकर (भाजपा)
ऊषा ( सपा)
राजाबेटी (बसपा)
संतोषी दोहरे (कंग्रेस)
कुल मतदाता 41591

नगर पालिका परिषदः झींझक(अनारक्षित)
उम्मीदवारः
अमित उर्फ सोनू तिवारी (भाजपा)
संतोष त्रिपाठी (बसपा)
अनिल उर्फ पप्पू पाल (सपा)
मंगल सिंह गौर (निर्दलीय)
अमित गुप्ता (निर्दलीय)
कुल मतदाता 23904

नगर पंचायतः रसूलाबाद (अनुसूचित जाति)
उम्मीदवार
देवशरण (भाजपा)
यदुनाथ (सपा)
मेवालाल (बसपा)
कुल मतदाताः 19708

नगर पंचायत: अकबरपुर (महिला)
ज्योत्सना (भाजपा)
दिपाली (सपा)
सावित्री (बसपा)
महादेवी (कांग्रेस)
कुल मतदाता 38300

नगर पंचायतः कंचौसी (अनारक्षित)

राजेंद्र सिंह गौर (बाजपा)
संजू राजपूत (सपा)
मुस्तफा (बसपा)
कुल मतदाता 9417

नगर पंचायत रनियां-अनुसूचित जाति महिला
साधना (भाजपा)
बिटान देवी (सपा)
रानी गौतम (बसपा)
कुल मतदाता 27904

नगर पंचायत-राजपुर- अनारक्षित
उम्मीवार
अंशू त्रिपाठी (भाजपा)
अनवार खां (सपा)
अनवार खां (बसपा)
कुल मतदाता 15362

नगर पंचायत-डेरापुर (अनारक्षित)
उम्मीदवार
अतुल अग्निहोत्री (भाजपा)
फरा बेगम (सपा)
विजय लक्ष्मी (कांग्रस)
कुल मतदाता 6468

नगर पंचायत मूसानगर-महिला
उम्मीदवार
पूजा निषाद (भाजपा)
मीरा यादव (सपा)
जुलेखा बेगम (बसपा)
वहीदन (कांग्रेस)
कुल मतदाता 18905

नगर पंचायत रूरा-अनारक्षित
उम्मीदवार
रामजी गुप्ता (भाजपा)
रमा देवी (सपा)
रामऔतार (बसपा)
रजोल शुक्ला (कांग्रेस)
कुल मतदाता 13971

नगर पंचायत शिवली (अनारक्षित)
उम्मीदवार
अवधेश (भाजपा)
प्रभात (सपा)
शिव कुमार (निर्दलीय)
चंद्रप्रभा (निर्दलीय)
कुल मतदाता 7218

नगर पंचायत सिकंदरा (पिछड़ा वर्ग)
उम्मीदवार
सीमा पाल (भाजपा)
मुन्नी बेगम (सपा)
राम सुरेश (निर्दलीय)
खुर्शीद अहमद (निर्दलीय)
कुल मतदाता 12098

नगर पंचायत अमरौधा पिछड़ा वर्ग महिला
उमा देवी कुशवाहा (भाजपा)
सबीरा बेगम (सपा)
अनीशा बेगम (बसपा)

चुनाव एक नजर में

नगर पालिका: झींझक व पुखरायां
नगर पंचायत: राजपुर, अकबरपुर, रसूलाबाद, रूरा, शिवली, रनियां, कंचैसी, मूसानगर,डेरापुर,सिकंदरा, अमरौधा

कुल वार्ड संख्या: 190
चेयरमैन प्रत्याशी कुल: 146

सभासद प्रत्याशी कुल: 1206
नगर पालिका में चेयरमैन प्रत्याशी: 20

नगर पालिका में सभासद प्रत्याशी: 236
नगर पंचायत में चेयरमैन प्रत्याशी: 126

नगर पंचायत में सभासद प्रत्याशी: 824
कुल मतदाता संख्या: 243187

पुरुष मतदाता: 128140
महिला मतदाता: 115147

<iframe title=”widget_iframe” class=”widget_iframe” frameborder=”no” src=”https://photogallery.navbharattimes.indiatimes.com/pwafeeds/nikayelections.cms” width=”100%” height=”330″></iframe>

रिपोर्ट-गौरव राठौर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News