मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

साउथ के सुपरस्टार कमल हसन ने नाथूराम गोडसे को बताया 'हिंदू आतंकवादी'

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन  का बयान सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रहा है और चारो ओर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है.

साउथ के सुपरस्टार कमल हसन ने नाथूराम गोडसे को बताया 'हिंदू आतंकवादी'

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन  का बयान सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रहा है और चारो ओर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है. कमल हासन  ने कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी 'हिंदू' ही था. जिसका नाम उन्होंने नाथूराम गोडसे बताया. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण का मतदान होना बाकी है, लेकिन राजनैतिक बयानबाजी का दौर जारी है.

विज्ञापन

कमल हासन के इस बयान पर रील लाइफ में पीएम नरेंद्र मोदी  का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन आया. कमल हासन  के इस बयान पर विवेक ओबेरॉय  ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं. जिसमें विवेक ने कहा है कि 'कमल सर, आप महान कलाकार हैं. जिस तरह कला का कोई धर्म नहीं होता, उसी तरह आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी हैं. आप 'हिंदू' शब्द का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? इसलिए क्योंकि आप वोटों की खातिर मुस्लिम बहुल इलाके में हैं?'

kamal hassan tweet

विवेक ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और लिखाः 'प्लीज सर, एक छोटा-सा कलाकार एक महान कलाकार से कहना चाहता है कि इस देश को मत बांटो, हम एक हैं. जय हिंद.' इस तरह से विवेक ने कमल हसन के ट्वीट का जवाब दिया. बता दें कि कमल हासन ने राजनीति में कदम रखा है और उन्होंने पिछले साल ही मक्कल निधि मैय्यम पार्टी की स्थापना की थी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →