सोमवार, 17 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

झारखंड: सैकड़ों कांवड़ियों को ले जा रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

झारखंड के सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब सैकड़ों कांवड़ियों को लेकर जा रही एक स्पेशल ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताह…

झारखंड: सैकड़ों कांवड़ियों को ले जा रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला
(फोटो: IANS)

झारखंड के सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब सैकड़ों कांवड़ियों को लेकर जा रही एक स्पेशल ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई, जिसके बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08895 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही थी। जब ट्रेन पोल संख्या 354/एसए4 के पास से गुज़र रही थी, तभी अचानक इंजन से लगी तीसरी बोगी बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ ट्रेन के रुकते ही घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें मौके पर पहुँचीं।

राहत कार्य और यातायात बहाली

सूचना मिलते ही एक तकनीकी टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बेपटरी हुई बोगी को वापस पटरी पर चढ़ाने के बाद उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया और सुरक्षा कारणों से मुरी यार्ड में खड़ा करा दिया गया। इस बोगी के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना के कारण सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। रेलवे को इस रूट से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों का मार्ग भी बदलना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम ने तत्काल ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया। कर्मचारियों के प्रयासों के बाद रविवार सुबह करीब 5:15 बजे तक ट्रैक को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से फिर शुरू हो गया। रेलवे ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →