JDU से इस्तीफा देंगे या पार्टी में रह कर लड़ेंगे? उपेंद्र कुशवाहा आज बताएंगे मन की बात
Upendra Kushwaha News : बिहार की राजनीति में एक सवाल लगातार तैर रहा है कि अब उपेंद्र कुशवाहा क्या करेंगे। क्या उनका हाल भी शरद, जॉर्ज और दिग्विजय के जैसा होगा। या वो कुछ क्रांति कर पाएंगे। हालांकि हिस्सा मांग कर उपेंद्र कुशवाहा ने एक नई बहस तो छेड़ ही दी है।
उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं फैसला!
गुरुवार की रात ही उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से मीडिया में एक मैसेज भेजा गया। ये मैसेज कुछ यूं था ‘मैं 27 जनवरी 2023 को दोपहर 12.30 बजे अपने पटना आवास पर मीडिया के बन्धुओं से बात करने के लिए उपलब्ध रहूंगा।’ यानि कुशवाहा ने भी मन बना लिया है कि वो नीतीश से आमने-सामने नहीं बल्कि मीडिया के जरिए ही बात करेंगे। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा मीडिया को क्या बताने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उनके संदेश से लगता है कि वो मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे।
क्या करेंगे उपेंद्र कुशवाहा?
अब सवाल यही है कि उपेंद्र कुशवाहा क्या करेंगे? दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने हिस्से की बात कह कर ये साफ कर दिया है कि इस बार वो मामले को यूं ही आराम से हीं छोड़ने वाले। मतलब वो इस बार JDU को चुपचाप नहीं छोड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने ये जता दिया है कि इस बार उन्होंने पार्टी छोड़ी तो शोर मचेगा, लेकिन ये शोर कितना तेज होगा, ये तो उसी वक्त पता चलेगा।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप