JDA के 756 प्लॉट के लिए अब तक 50,368 आवेदन: सरस्वती विहार की सबसे ज्यादा डिमांड, आज रात 12 बजे तक करें अप्लाई – Jaipur News

2
JDA के 756 प्लॉट के लिए अब तक 50,368 आवेदन:  सरस्वती विहार की सबसे ज्यादा डिमांड, आज रात 12 बजे तक करें अप्लाई – Jaipur News

JDA के 756 प्लॉट के लिए अब तक 50,368 आवेदन: सरस्वती विहार की सबसे ज्यादा डिमांड, आज रात 12 बजे तक करें अप्लाई – Jaipur News

जयपुर में घर का सपना देख रहे लोगों के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की 3 आवासीय योजनाएं लॉन्च हुई हैं। 756 प्लॉट (भूखंडों) के लिए अब तक 50 हजार 368 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 23 हजार 943 आवेदन सरस्वती विहार योजना के लिए आए हैं

.

आगे पढ़िए इस योजना की पूरी डिटेल…

जयपुर विकास प्राधिकरण की गंगा विहार आवासीय योजना तक पहुंचाने का गूगल मैप देखने के लिए क्लिक करें।

गंगा विहार योजना

भूखंड का साइज (वर्ग मीटर) भूखंड संख्या आरक्षित दर अब तक कुल आवेदन
45 131 7000 रुपए 7346
45 से 75 36 11,200 रुपए 2685
75 से 120 66 14,000 रुपए 4759

गंगा विहार में 14,790 आवेदन

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से 2.5 किलोमीटर दूर जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के नजदीक बसाई जाने वाली गंगा विहार योजना में कुल 233 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे हैं। इस योजना में केवल तीन ही केटेगरी ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी ‘ए’ के ही भूखंड हैं। इसके लिए अब तक कुल 14,790 आवेदन आ चुके हैं। इस योजना में जेडीए ने 14 हजार रुपए आरक्षित दर रखी है।

30 मीटर चौड़ी सड़क होगी

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से ढाई किलोमीटर की दूरी पर कृषि अनाज मंडी बस्सी के पीछे और रेलवे स्टेशन के नजदीक गंगा विहार आवासीय योजना प्रस्तावित है। 30 मीटर चौड़ी सड़क पर इस योजना के लिए 13 मई से आवेदन की प्रक्रिया 12 जून तक जारी रहेगी।यमुना विहार योजना

जयपुर विकास प्राधिकरण की यमुना विहार आवासीय योजना तक पहुंचाने का गूगल मैप देखने के लिए क्लिक करें।

भूखंड का साइज (वर्ग मीटर) भूखंड संख्या आरक्षित दर अब तक कुल आवेदन
45 43 7,750 रुपए 3620
45 से 75 66 12,400 रुपए 2548
75 से 120 74 15,500 रुपए 3135
120 से 220 11 16,275 रुपए 849
220 से बड़े 38 17,050 रुपए 1483

यमुना विहार में एक हजार से भी कम आवेदन

जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू के एंट्री पॉइंट (पुराना चाकसू हाईवे) पर मौजूद यमुना विहार स्कीम जयपुर एयरपोर्ट से करीब 27 किलोमीटर दूर है। इस योजना में जेडीए ने कुल 232 प्लॉट (भूखंडों) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अब तक कुल 11,635 आवेदन आ चुके हैं। इस योजना में जेडीए ने आवासीय आरक्षित दर 15 हजार 500 रुपए निर्धारित की है।

कैसे पहुंचे

जयपुर रेलवे स्टेशन से 34 किलोमीटर दूर है। यह योजना 90 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर प्रस्तावित है। यह जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू के एंट्री पॉइंट (पुराना चाकसू हाईवे) पर मौजूद है।

जयपुर विकास प्राधिकरण की सरस्वती विहार आवासीय योजना तक पहुंचाने का गूगल मैप देखने के लिए क्लिक करें।

सरस्वती विहार योजना

भूखंड का साइज (वर्ग मीटर) भूखंड संख्या आरक्षित दर अब तक कुल आवेदन
45 83 5,550 रुपए 8284
45 से 75 73 8,800 रुपए 5283
75 से 120 66 11,00 रुपए 5780
120 से 220 48 11,500 रुपए 2639
220 से बड़े 30 12,100 रुपए 1957

सरस्वती विहार में अब तक सबसे ज्यादा आवेदन

दौलतपुरा तहसील रामपुर में नींदड़-बैनाड़ रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 5 किलोमीटर दूर खोरा बिसल के पास स्थित सरस्वती विहार योजना में सबसे ज्यादा 300 प्लॉट हैं। इस योजना में कुल 23,943 आवेदन आ चुके हैं। अन्य दो योजना की तुलना में इसमें ज्यादा रुचि दिख रही है। योजना की सभी कैटेगरी के चार गुना या उससे ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इस योजना में जेडीए ने आरक्षित दर 11 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की है।

कैसे पहुंचे

सरस्वती विहार आवासीय योजना जयपुर रेलवे स्टेशन से 18.1 किलोमीटर दूर है। यहां सड़क मार्ग से दौलतपुर होकर सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है। यह योजना दौलतपुरा मार्ग (सीकर रोड) पर स्थित है। दौलतपुरा तहसील रामपुर में नींदड़-बैनाड़ रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 5 किलोमीटर दूर खोरा बिसल के पास है।

जेडीए की साइट पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

इन तीनों स्कीम के लिए जेडीए की वेबसाइट पर जाकर आमजन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्ति को मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस मेंशन करना होगा। आवेदन शुल्क 1000 रुपए के अतिरिक्त जिस भी कैटेगरी में व्यक्ति आवेदन करता है, उस कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन अमाउंट ऑनलाइन या यूपीआई के जरिए भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस आवेदक के लिए 10000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस है। LIG के लिए 20 हजार और MIG A के लिए 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News