शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
खेल

पटियाला के जग्गा और दिल्ली की जसफीन पहलवान ने जीता कुश्ती का मुकाबला

देहरादून। स्वर्गीय फूल सिंह पाल पहलवान की स्मृति में माजरीग्रांट में आयोजित किए गए दंगल के समापन के अवसर पर पुरुष वर्ग में पटियाला के जग्गा पहलवान ने बरेली के…

पटियाला के जग्गा और दिल्ली की जसफीन पहलवान ने जीता कुश्ती का मुकाबला
देहरादून। स्वर्गीय फूल सिंह पाल पहलवान की स्मृति में माजरीग्रांट में आयोजित किए गए दंगल के समापन के अवसर पर पुरुष वर्ग में पटियाला के जग्गा पहलवान ने बरेली के बादल पहलवान को हराकर कुश्ती का मुकाबला अपने नाम किया। Jaga of Patiala and Jasfin wrestler of Delhi wins wrestling 1 उन्हे 21000 रुपये का नकद पुरुष्कार दिया गया। महिला पहलवान की कुश्ती में दिल्ली की जसफीन ने मेरठ की पहलवान कीर्ति को हराकर 11000 रुपये का नगद पुरुष्कार प्राप्त किया। ये सभी ईनाम भूतपूर्व सैनिक व स्वर्गीय फूल सिंह के पुत्र विनोद पाल ने विजेताओं को दिए। उन्होंने सभी ग्रामवासियों व उपस्थित ज़नप्रतिनिधियों अन्य राज्यो से आये पहलवानों का हार्दिक धन्यवाद दिया। फाइनल मुकाबले के दिन लगभग 15 कुश्ती हुई। जिसमें मेरठ के भूरा ने गाजियाबाद के बंटा को हराया। बरेली के बादल ने सैफई के कबीरा को, उत्तराखंड के संजय ने सैफई के राहुल को, दिल्ली की जसफीन ने सोनीपत आँचल को हराया। कुश्ती के निर्णायक संजय पाल व मनदीप पहलवान रहे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पाल, सौरभ शुक्ला, हरीश, संगीत गौतम, रामखिलावन, अश्वनी खरोला, फूल वर्मा जी, कैप्टेन अनान्द सिंह, मनोज पाल, भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →