रविवार, 16 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
खेल

शॉटगन वर्ल्ड कप: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतीय निशानेबाज़ी के लिए एक ऐतिहासिक दिन आया है, जब नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस जीत के साथ

शॉटगन वर्ल्ड कप: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
(फोटो: IANS)

भारतीय निशानेबाज़ी के लिए एक ऐतिहासिक दिन आया है, जब नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस जीत के साथ ही वह महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

विज्ञापन

नीरू का यह प्रदर्शन शुरू से ही आत्मविश्वास से भरा हुआ था। उन्होंने क्वालिफायर में अधिकतम 125 में से 121 पॉइंट्स स्कोर कर टॉप पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। आठ महिलाओं के फाइनल मुकाबले में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा और वह आसानी से टॉप-3 में पहुँच गईं।

रोमांचक फाइनल और ऐतिहासिक जीत

फाइनल में नीरू का मुकाबला फ्रांस की पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपियन कैरोल कॉर्मेनियर से था। मुकाबला बेहद कड़ा रहा और आखिरी दो शॉट्स से पहले दोनों निशानेबाज 25-25 पॉइंट्स पर बराबरी पर थीं। इस निर्णायक मोड़ पर फ्रांसीसी खिलाड़ी अपने निशाने से चूक गईं, जबकि नीरू ने संयम दिखाते हुए सटीक निशाना लगाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। इटली की पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैंपियन एरिका सेसा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

खेल मंत्री ने दी बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नीरू ढांडा को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय शूटिंग के लिए गर्व का पल। इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर नीरू को बधाई। वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर के तौर पर उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।"

यह आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में नीरू का पहला व्यक्तिगत पदक है। इससे पहले उन्होंने अल्माटी लेग में विवान कुमार के साथ मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। भोपाल की मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाली नीरू इस प्रतियोगिता से पहले 10 दिनों तक लंदन में अभ्यास कर रही थीं।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →