इजरायल नहीं बन सका बुंदेलखंड

287

चित्रकूट : बुंदेलखंड़ का किसान कम वर्षा के कारण अच्छी खेती नहीं कर पाता है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों को कम पानी का उपयोग कर खेती बारी करने के लिए स्प्रिंकलर सेट बांटने का काम शुरू किया लेकिन क्षेत्र का दुर्भाग्य कहें या लोगों में जागरूकता की कमी। इजरायल की तर्ज पर खेती को लेकर कम पानी खर्च वाले संसाधन रूप में मुहैया कराए गए अधिकांश स्प्रिंकलर सेटों का कोई पता नहीं है। साल दर साल बांटे गए सेट किसानों के घरों पर कैद या उनका कोई पता नहीं है। दुनिया के नक्शे में इजरायल ऐसा देश है जहां पर काफी कम बारिश होती है लेकिन यहां के वर्षा जल प्रबंधन और पानी के दुरूपियोग को रोक कर लोग खुशहाल है। यहां का किसान ड्रिप और फुहारा सिंचाई से फसलों का अच्छा उत्पादन लेते है। जिसकों देखने के लिए कई बार अपने देश को विशेषज्ञ और नीति नियंता गए। जिन्होंने वहां की सिंचाई पद्धति को यहां पर भी लागू किया।

Israel could not become Bundelkhand 1 news4social -

कृषि और उद्यान विभाग 2008 से बांट रहे स्प्रिंकलर
सरकार के कई योजनाओं के माध्यम से कृषि और उद्यान विभाग को जिम्मेदारी दी कि किसानों को चिहिंत कर स्प्रिंकलर सेटों का वितरण करें। सबसे पहले बुंदेलखंड विशेष पैकेज के वर्ष 2008-09 में स्प्रिंकलर सेटों का वितरण किया गया। उसके बाद साल-दर साल लगभग आठ बजार सेट बांटे जा चुके हैं लेकिन क्षेत्र में लाभ नजर नहीं आ रहा है।

कब और कितने किसने बांटे सेट
वर्ष           कृषि विभाग      उद्यान विभाग
———————————————
2008-09       936              00
2009-10      1936              52
2010-11       706             250
2011-12       00              250
2012-13       00              240
2013-14       00              00
2014-15       240              52
2015-16        00              00
2016-17        00             618
2017-18       922             1668
—————————————-
कुल           4740           3130
—————————————–

Israel could not become Bundelkhand 2 news4social -

‘बीते वित्तीय वर्ष में जो सेट बांटे गए है उनका सत्यापन कराया जा रहा है। पूर्व में क्या हुआ कुछ नहीं बता सकते है। साथ ही किसानो को उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।’  तेज प्रताप शाही- उप कृषि निदेशक चित्रकूट