Advertising
Home क्या आप जानते हैं क्या कोरोना महामारी के चलते Online सामान मंगाने में खतरा हैं ?
Advertising
<

क्या कोरोना महामारी के चलते Online सामान मंगाने में खतरा हैं ?

861
news
क्या कोरोना महामारी के चलते Online सामान मंगाने में खतरा हैं ?

देश भर के बाजार में सन्नाटा पसरा है. अगर आप भी कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प यह है कि सामान आपके घर पहुंच जाए।
देश में कोरोना के खतरे के बीच लोग भीड़ भरे मार्केट या किसी सुपरमार्केट में घुसने से परहेज कर रहे हैं। अगर आप के मन में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर किसी भी तरह की दुविधा है तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों का साफ तौर पर दावा है कि वे कोरोना से संबंधित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसके लिए जरूरी यह भी है कि एक नागरिक के तौर पर आप कुछ खास सावधानियां बरतें. इन सबके बीच आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे अपनी जरूरत का सामान कहां से खरीदें?अगर आप भी ऐसी ही किसी दुविधा में हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि बाहर जाकर सामान खरीदने से ज्यादा सेफ ऑनलाइन सामान मंगाना है.

online shopping

यह भी पढ़ें : जानिए भारत और चीन के सैनिक LAC बॉर्डर पर गोलियां क्यों नहीं चला सकते ?

अगर आप सब्जियां, दूध, फल जैसी जरूरी चीजें ऑनलाइन मंगाते हैं तो इसे बंद मत कीजिए. भीड़ भरे मार्केट या किसी सुपरमार्केट में घुसने से बेहतर है कि सामान आपके कहीं गए बिना ही घर पहुंच जाए. फिर भी अगर जाना जरूरी हो तो सतर्कता जरूर बरतें।अमेजन इंडिया ने कहा कि वह कोरोना वायरस के फैलाव को कम से कम करने की पूरी कोशिश कर रही है.

वह इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित लोगों की भी पूरी मदद कर रही है. अमेजन इंडिया ने कहा कि हाल में उसने लोगों के ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी देखी है, लेकिन यह छोटी अवधि का ट्रेंड है. कंपनी ने 14 मार्च तक के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर कहा, “मौजूदा वक्त में हमारे पास कुछ सामानों विशेषकर घरेलू खान-पान की वस्तुओं का स्टॉक खत्म हो गया है. इस वजह से हमें सामान की आपूर्ति में भी सामान्य से ज्यादा वक्त लग रहा है.”

corona

डॉक्टर के हिसाब से इस बात की आशंका बहुत कम है कि किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने से कोई सामान भी संक्रमित हो जाए। एक से दूसरी जगह पहुंचाने के दौरान सामान कई तरह की स्थिति और तापमान से गुजरता है, ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा बहुत कम हो जाता है।ऐसे में आपको ऑनलाइन सामान मंगाने में डरने की जरूरत नहीं है. आप पहले की तरह ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. आप डिलीवरी करने आये लोगों से ऐसे लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा अपने हाथों को सैनेटाइज करें और चेहरे को न छुएं. थोड़ी सी सतर्कता आपको, आपके परिवार और आपके परिचितों को खतरनाक कोरोना वायरस से बचा सकती है।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Advertising