मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या किसान आंदोलन में आतंकी संगठन के लोगों की रिहा की मांग की जा रही है

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं, वो पहले से ही…

क्या किसान आंदोलन में आतंकी संगठन के लोगों की रिहा की मांग की जा रही है

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं, वो पहले से ही बुरे हालातों में जी रहे किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगें. जिसके विरोध में कई किसान संगठन इन कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.

विज्ञापन
2020 11image 12 08 131172802kisan ll
किसान आंदोलन

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का कहना है कि किसान आंदोलन में दिल्ली दंगों के आरोपी और नक्सल समर्थकों के पोस्टर क्यों दिखें. किसान आंदोलन का इससे क्या लेना देना है. वहीं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने भी कहा कि यह आंदोलन किसानों के हाथों से निकल गया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टिकरी बार्डर पर किसानों के एक संगठन के मंच पर दिल्ली दंगों और भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपितों की रिहाई की मांग के बैनर लगे हैं.

farmers protest 8 sixteen nine
किसान आंदोलन

हालांकि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान आंदोलन का इस तरह के आयोजन या घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है. किसान संगठनों की तरफ से कभी भी आतंकी संगठन के लोगों को रिहा करने की मांग नहीं की गई है. यह किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है. जिसमें कुछ असामाजिक तत्व किसान आंदोलन का सहारा लेकर अपने गलत मनसूबों को पूरा करना चाहते हों. लेकिन किसान संगठनों को भी इस तरह की घटनाओं में लगे असामाजिक तत्वों आंदोलन को बदनाम करने से रोकना चाहिएं.

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन 2020 में किसानों की प्रमुख मांगें क्या हैं

सरकार की तरफ से बीच का रास्ता निकालने के लिए किसान संगठनों के पास एक प्रस्ताव भेजा था. जिसमें किसानों की चिंताओं के आधार पर कृषि कानूनों में कुछ संशोधन की बात की गई. लेकिन किसान संगठन चाहते हैं कि कृषि कानून पूरी तरह से वापिस लिए जाने चाहिएं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →