रीट परीक्षा में कोविड 19 का टीका लेना अनिवार्य है ?

318
रीट परीक्षा में कोविड 19 का टीका लेना अनिवार्य है ? ( Is it mandatory to take covid 19 vaccine in reet exam ?  )
रीट परीक्षा में कोविड 19 का टीका लेना अनिवार्य है ? ( Is it mandatory to take covid 19 vaccine in reet exam ?  )

रीट परीक्षा में कोविड 19 का टीका लेना अनिवार्य है ? ( Is it mandatory to take covid 19 vaccine in reet exam ?  )

कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी के साथ कोरोना के भय से निकलते हुए धीरे धीरे परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. जिसके बाद इनको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा होते हैं. एक इसी तरह का सवाल है कि राजस्थान द्वारा अध्यापक पात्रता के लिए होने वाली परीक्षा रीट में क्या कोरोना की वैक्सीन लेना अनिवार्य है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.  

रीट

रीट परीक्षा में कोविड 19 का टीका जरूरी !

राजस्थान में अध्यापक की पात्रता के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. जिसमें ऐसा कोई भी प्वाइंट नहीं लिखा कि अगर आपने कोविड 19 के लिए टीका नहीं लगावा है, तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं. हालांकि परीक्षा में शामिल होने वालों को कोरोना की सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है. जैसे- मास्क पहनना जरूरी है तथा दूरी का विशेष ध्यान रखना इत्यादी. लेकिन अगर आपने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगावाया है, तो भी आप परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

कोरोना वैक्सीन

हालांकि अभी रीट की परीक्षा की में बिना कोरोना की वैक्सीन के भी दे सकते हैं. लेकिन कोरोना की वैक्सीन हमारे लिए कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी है. परीक्षा से अधिक हमारा जीवन ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसलिए कोरोना की वैक्सीन अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लगवानी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता किसे होती है man या women ?

कोरोना वैक्सीन हमारे शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर देती है. जिसके कारण हम कोराना वायरस का शिकार होने से बच जाते हैं. इसके साथ ही कोरोना के टीके लगवाने तथा इसके प्रति जागरूक होने से हम कोरोना वायरस के अगली लहर से बचाव कर सकते हैं.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.