गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या Glenmark द्वारा लॉन्च की गई दवा कोरोना वायरस को मात दे पाएगी?

कोरोना वायरस के मामलें भारत में लगातार बढ़ते जा रहे है। भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 4 लाख के पार जा पहुंचा है।

क्या Glenmark द्वारा लॉन्च की गई दवा कोरोना वायरस को मात दे पाएगी?

कोरोना वायरस के मामलें भारत में लगातार बढ़ते जा रहे है। भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 4 लाख के पार जा पहुंचा है। उसकी के साथ देश में कोरोना वायरस की जंग जीत लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग अपने घर लौट चुके है। कोरोना काल के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने यह दावा किया है की कोरोना वायरस को मात देने के लिए दवा पेश की है। ग्लेनमार्क के मुताबिक कोरोना वायरस के हल्के और कम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए फैबीफ्लू (FabiFlu) ब्रांड नाम से एंटीवायरल दवा फेविपिराविर लॉन्च की गई है।

विज्ञापन
corona non fi 11

क्लिनिकल परीक्षणों में फैबिफ्लू ने कोरोना वायरस के हल्के संक्रमण से ग्रसित मरीजों पर काफी असरदार रहा है। इतना ही नहीं यह दवा चिकित्सक की सलाह पर 103 रुपये प्रति टैबलेट के दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि यह दवा 34 टैबलेट की स्ट्रिप के लिए 3,500 रुपये के (एमआरपी) पर 200 मिलीग्राम टैबलेट के रूप में उपलब्ध होगी। यानि 14 दिन के इलाज पर लगभग 14 हजार रुपये खर्च हो सकते है। आपको यह भी बताना चाहेंगे की यह दवा कोरोना से संक्रमित गंभीर मामलो में प्रयोग नहीं की जायेगी , यानि की अगर कोई गंभीर किडनी या लीवर की बीमारियों से ग्रसित है या फिर गर्भवती महिलाओं को यह दवा बिल्कुल भी नहीं देने के निर्देश दिए गए है।

corona 6109402 835x547 m

जहां देश में कोरोना के बढ़ते मामलें मुसीबत का सबब बन चुके है। वही पर कोरोना के खिलाफ यह दवा एक उम्मीद की किरण बन कर आयी है। चीन से निकला घातक वायरस ने दुनियाभर में आतंक मचा रखा है। भारत में विकसित इस दवा से कोरोना के बढ़ते मामलों में रोकथम लगेगा और देश में कोरोना से ग्रषित लोगों का रिकवरी रेट और बेहत होगा।

यह भी पढ़ें: क्या दस्ताना पहनने से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →